Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:14 AM IST

Radhika Merchant Garba Night Look: गरबा नाइट में पर्पल कलर के खूबसूरत लहंगे में नजर आईं राधिका मर्चेंट

लहंगा लुक में राधिका मर्चेंट कैमरा के सामने बेहद खूबसूरती के साथ चेहरे पर रोनक लिए स्माइल करती नजर आ रही हैं। आइये देखते हैं गरबा नाइट की तस्वीरें।
Updated:- 2024-07-05, 14:54 IST
radhika merchant dazzles in heavy work purple lehenga at garba night

नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं इनके शादी से जुड़े फंक्शन भी एक के बाद एक होने शुरू हो गये हैं। मामेरू सेरेमनी के बाद अब गरबा नाइट का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

गरबा नाइट को कोकिलाबेन अंबानी द्वारा आयोजित करवाया गया है। इस कार्यक्रम में दुल्हन राधिका मर्चेंट बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आईं हैं। तो आइये जानते हैं राधिका मर्चेंट के लुक से जुड़ी पूरी जानकारी और जानेंगे क्या है गरबा लुक की खासियत-  

राधिका मर्चेंट का गरबा नाइट लुक

राधिका मर्चेंट ने गरबा और डांडिया नाइट के लिए बेहद खूबसूरत लहंगा पहना है। इस पूरे लहंगे में गोल्डन कलर से कारीगरी की गई है। सीधे पल्लू साड़ी स्टाइल की तरह दुपट्टे को ड्रेप किया गया है। वहीं दूसरे कंधे पर हैवी वर्क वाले दुपट्टे को कलाई के साथ जोड़कर पहना गया है।

होने वाली दुल्हन का पूरा लुक देखने में बेहद खूबसूरत और रॉयल नजर आ रहा है। आर्ट वर्क से लेकर हैण्डमेड वर्क यानी हाथों से की गई कारीगरी ने लुक में जान डाली है। 

radhika merchant dandiya look

क्या है राधिका मर्चेंट के लुक की खासियत?

लुक में जान डालने के लिए रॉयल आउटफिट ही नहीं, बल्कि राधिका का कैरी किया हुआ हैवी चोकर और डायमंड इयररिंग्स भी उतने ही खूबसूरती में चार चांद लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं मेकअप के लिए राधिका ने अपने स्टेटमेंट लुक को बरकरार रखा है और सटल न्यूड पिंक पैलेट के कलर्स को मेकअप लुक में शामिल किया है। 

  इसे भी पढ़ें: Radhika Merchant Fashion: राधिका मर्चेंट के पहनें ये गाउन लुक्स हैं बेस्ट, आप भी कर सकते हैं सस्ते में री-क्रिएट

अगर आपको राधिका मर्चेंट का यह लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।