दिवाली नाइट ट्राई करें ये कम्फर्टेबल कार्गो शरारा सेट्स, देखें डिजाइंस
-1793946900125.webp)
दिवाली के दिन रात के समय होने वाली लक्ष्मी पूजा और जश्न मनाने के दौरान महिलाएं एक से बढ़कर एक भारी-भरकम और हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट पहनती हैं। हालांकि, आजकल कुर्ता सेट, अनारकली और प्लाजो सेट्स का चलन थोड़ा पीछे छूट रहा है और महिलाएं एक ग्लैमरस लुक पाने के लिए 'कार्गो शरारा सेट्स' पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं। यह फैशन आजकल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है, जिसे यंग गर्ल्स से लेकर महिलाएं तक त्योहारों से लेकर शादी-ब्याह तक हर जगह पहनना पसंद कर रही हैं।
दिवाली के लिए 4 ट्रेंडी कार्गो शरारा सेट डिजाइंस
अगर आप भी इस दिवाली कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं, तो रात के जश्न के लिए कार्गो शरारा सेट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आइए जानते हैं इसके कुछ लेटेस्ट डिजाइंस के बारे में।
1. क्रॉप टॉप और शॉर्ट श्रग के साथ कार्गो शरारा
इस दिवाली भीड़ से अलग दिखने के लिए आप क्रॉप टॉप और शॉर्ट श्रग के साथ कार्गो शरारा ट्राई कर सकती हैं। इसमें शरारा की साइड्स पर बड़ी-बड़ी कार्गो पॉकेट्स दी जाती हैं, जिसके साथ एक खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाला क्रॉप टॉप और मैचिंग शॉर्ट श्रग होता है।

pinterest/Roshni
2. शॉर्ट कुर्ती और बेल्टेड कार्गो शरारा
अगर आप ट्रेडिशनल और मॉडर्न का एक प्यारा सा मेल देखना चाहती हैं, तो शॉर्ट कुर्ती के साथ कार्गो स्टाइल शरारा कैरी कर सकती हैं। इसमें वेस्टलाइन पर बेल्ट और यूटिलिटी पॉकेट्स बनी होती हैं, जो पहनने पर बहुत ही शानदार लुक देती हैं। खासकर इसे आप पूजा के समय पहनकर अपने दिवाली लुक को और भी ज्यादा यादगार बना सकती हैं।
pinterest/Fashion World
3. पेप्लम टॉप के साथ साइड पॉकेट शरारा
फ्लेयर्ड पेप्लम स्टाइल टॉप के साथ एक परफेक्ट लुक पाने के लिए आप साइड पॉकेट शरारा कैरी कर सकती हैं। इसमें दोनों साइड डीप पॉकेट्स बनी होती हैं, जिसमें आप आसानी से काम के दौरान अपना फोन या लिपस्टिक जैसी छोटी-मोटी जरूरत की चीजें रख सकती हैं।

pinterest/Deep Fuchsia
4. जैकेट स्टाइल इंडो-वेस्टर्न कार्गो शरारा
अगर आप थोड़ा हैवी और फेस्टिव लुक चाहती हैं, तो आपके लिए जैकेट स्टाइल इंडो-वेस्टर्न कार्गो शरारा सबसे बेस्ट रहेगा। एम्ब्रॉयडरी कट या जरदोजी वर्क वाली जैकेट इस पूरे आउटफिट में जान डाल देती है। दिवाली की रात इस तरह का आउटफिट पहनना एक बहुत ही शानदार ऑप्शन हो सकता है।

pinterest/💅
यह भी पढ़ें- इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए ट्राई करें ये सिंगल स्ट्रैप कुर्ती डिजाइंस, ट्रेडिशनल के साथ देंगी मॉडर्न लुक
कार्गो शरारा सेट को परफेक्ट लुक देने के लिए स्टाइलिंग टिप्स
अगर आप भी इन इंडो-वेस्टर्न कार्गो शरारा सेट्स को ट्राई करने वाली हैं, तो अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए इन टिप्स का जरूर ध्यान रखें -
- दिवाली की भागदौड़ में आपको अपना फोन, लिपस्टिक या घर की चाबियां पकड़ने के लिए बार-बार क्लच या पर्स हाथ में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि आप अपना सारा सामान कार्गो पैंट्स की पॉकेट्स में आसानी से रख सकती हैं।
- कार्गो और शरारा सेट्स के साथ आप चांदबालियां या ट्रेंडी नेकलेस सेट ट्राई कर सकती हैं। आप चाहें तो इसके साथ स्टाइलिश बेल्ट या कमरबंद भी पहन सकती हैं, जो इसे और भी खूबसूरत लुक देगा।
- वेस्टर्न-टच वाले इन कार्गो सेट्स के साथ फुटवियर में स्टाइलिश मोजड़ी या ट्रेडिशनल जूतियां बहुत जंचती हैं।
- हेयर स्टाइल में स्लीक हाई पोनीटेल या खुला हेयर स्टाइल सबसे सही रहेगा।
निष्कर्ष: इस साल फेस्टिव सीजन में कुछ नया और डिफरेंट ट्राई करने के लिए आप कार्गो पैंट-शरारा सेट्स जरूर ट्राई कर सकती हैं। आजकल इस तरह के सेट्स खासकर यंग गर्ल्स के बीच बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। आप ऐसे सेट्स को किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर देख सकती हैं या नजदीकी बाजार में किसी अच्छे बुटीक या कपड़े की दुकान से आसानी से खरीद सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
- क्या पॉकेट्स होने से शरारा का लुक खराब तो नहीं लगता?
- बिल्कुल नहीं! कार्गो पॉकेट्स को बहुत ही स्लीक और स्टाइलिश तरीके से डिजाइन किया जाता है, जिससे शरारा का घेरा और लुक और भी अट्रैक्टिव दिखता है।
- किस तरह के फैब्रिक में कार्गो शरारा सबसे अच्छा बनता है?
- सिरकी, जॉर्जेट, चिनॉन या कॉटन-सिल्क फैब्रिक में कार्गो शरारा का फॉल और पॉकेट्स की शेप बहुत अच्छी आती है।
- क्या कम हाइट वाली महिलाएं कार्गो शरारा पहन सकती हैं?
- हां, कम हाइट वाली महिलाओं को हाई-वेस्टेड कार्गो शरारा के साथ शॉर्ट क्रॉप टॉप और हिल्स पहननी चाहिए ताकि वे लंबी दिखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
