Sun Sep 13, 2026 | Updated 04:36 PM IST

फारसी सलवार के साथ म‍िलेगा मॉडर्न लुक, ऐसे पेयर करें शॉर्ट कुर्ती और क्रॉप टॉप

आज के समय में लड़क‍ियां और मह‍िलाएं ऐसे आउटफि‍ट्स पसंद करती हैं ज‍िससे उन्‍हें ट्रेड‍िशनल के साथ-साथ माॅडर्न लुक भी म‍िले। ऐसे में हम आपको फारसी सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती और क्रॉप टॉप स्‍टाइल करने का तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-13, 15:30 IST
farsi salwar styling tips

अगर आपको सलवार-कुर्ती पहनना पसंद है, लेकिन हर बार की तरह वही सिंपल और ट्रेडिशनल लुक नहीं चाहिए, तो इस बार फारसी सलवार ट्राई कर सकती हैं। फारसी सलवार एथनिक आउटफिट को थोड़ा मॉडर्न टच देने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसकी खासियत इसका लूज और फ्लोई लुक ही है, जिसकी वजह से यह पहनने में भी काफी कंफर्टेबल लगती है।

कई लोग इसे लॉन्‍ग कुर्ती के साथ ही पहनती हैं, लेक‍िन ऐसा जरूरी नहीं है। आप फारसी सलवार को शॉर्ट कुर्ती और क्रॉप टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं। अगर सही तरीके से स्‍टाइल करेंगी तो आपका पूरा लुक काफी स्टाइलिश दिख सकता है। तो अगर आप भी अपने एथनिक आउटफ‍िट में थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं तो हम आपको फारसी सलवार को क्रॉप टॉप और शॉर्ट कुर्ती के साथ स्‍टाइल करने का तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

farsi salwar styling tips (2)

Image Credit- Pinterest (Etsy)

शॉर्ट कुर्ती के साथ पहनें फारसी सलवार

फारसी सलवार के साथ शॉर्ट कुर्ती पहनने से आपको एक अच्‍छा लुक म‍िलेगा। इसमें सलवार का घेर और कुर्ती की छोटी लंबाई आपको बैलेंस्ड लुक देगी। अगर आपका प्लेन फारसी सलवार है तो उसके साथ प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ती पहन सकती हैं। वहीं अगर सलवार पर कोई प्रिंट या डिजाइन है, तो उसके साथ सिंपल कुर्ती अच्छी लगेगी। इस लुक के लिए ध्यान रखें-

  • कुर्ती बहुत ज्यादा लंबी न हो।
  • सलवार और कुर्ती के कलर आपस में मैच या कॉन्ट्रास्ट कर सकती हैं।
  • हैवी वर्क वाली कुर्ती की जगह सिंपल डिजाइन लें।
  • छोटे ईयररिंग्स और लाइट ज्वेलरी स्‍टाइल कर सकत हैं।

यह भी पढ़ें- नथ से लेकर पेशवाई कंगन तक, गणेश चतुर्थी पर मराठी लुक के लिए चुनें ये आइटम्स

फारसी सलवार को क्रॉप टॉप के साथ दें इंडो-वेस्टर्न टच

अगर आपको थोड़ा और मॉडर्न लुक चाहिए, तो फारसी सलवार को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं। इससे आपको ट्रेडिशनल और वेस्टर्न लुक दोनों ही म‍िलेगा। प्लेन सलवार के साथ प्रिंटेड क्रॉप टॉप या प्रिंटेड सलवार के साथ प्लेन क्रॉप टॉप आप पहन सकती हैं। बस क्रॉप टॉप खरीदते समय उसकी फ‍िट‍िंग अच्‍छे से देख लें। क्‍योंक‍ि बहुत ढीले क्रॉप टॉप पर फारसी सलवार अच्‍छा नहीं लगेगा। फारसी सलवार और टॉप का कलर आपको एक जैसा रखने की जरूरत नहीं है। अगर आपको थोड़ा अलग लुक पसंद है, तो कंट्रास्ट कलर ट्राई कर सकती हैं।

farsi salwar styling tips (1)

Image Credit- Pinterest (ARMANI)

फुटवियर भी लुक को बना सकता है खास

फारसी सलवार के साथ आपको फुटवियर पर भी पूरा ध्‍यान देना होगा। अगर आउटफिट एथनिक है, तो आप जूती या फ्लैट्स पहन सकती हैं। वहीं क्रॉप टॉप के साथ इंडो-वेस्टर्न लुक चाह रही हैं तो सैंडल या सिंपल हील्स ट्राई कर सकती हैं। फुटवियर का कलर आपको आउटफिट से मैच कराने की जरूरत नहीं है। बस ध्‍यान रहे क‍ि अगर कपड़े डिजाइन वाले हैं, तो सिंपल फुटवियर ही पहनें।

यह भी पढ़ें- हैवी दुपट्टे वाले ये 3 मोनोक्रोम सूट्स फेस्टिव लुक के लिए हैं परफेक्ट

ज्वेलरी कैसी हो?

आपको बता दें क‍ि फारसी सलवार के साथ बहुत ज्यादा ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं है। आप शॉर्ट कुर्ती के साथ छोटे झुमके, हूप्स या सिंपल नेकपीस पहन सकती हैं। वहीं, क्रॉप टॉप पर थोड़ी स्टाइलिश ज्वेलरी ट्राई कर सकती हैं। बस ध्‍यान रखें-

  • हैवी आउटफिट के साथ लाइट ज्वेलरी रखें।
  • सिंपल कपड़ों के साथ थोड़ी स्टेटमेंट ज्वेलरी पहन सकती ह‍ैं।
  • बैग भी लुक के हिसाब से ही लें।
  • बहुत ज्यादा चीजें एक साथ कैरी न करें।

यह भी पढ़ें- सिंपल प्लेन सूट में भी चार चांद लगा देंगे ये 3 कमाल के लेस डिजाइंस

इस तरह आप फारसी सलवार को शॉर्ट कुर्ती और क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह भी पढ़ें- फिर छाया पोल्का डॉट का फैशन, ऐसे बनाएं इस विंटेज लुक को गॉर्जियस

Cover Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।