फैशन के गलियारों में हमेशा कुछ न कुछ बदलता रहता है और इसलिए अपने स्टाइल में अपडेट करने के लिए जरूरी है कि आप इन बदलावों से परिचित हों। ऐसा ही एक लेटेस्ट ट्रेंड है ब्लेजर ड्रेस। अब तक आप ब्लेजर को शर्ट पैंट के उपर बतौर फार्मल वियर पहनती होंगी। लेकिन अब ब्लेजर खुद ही एक ड्रेस बन गया है और अगर आप चाहें तो इसे बतौर ड्रेस कैरी कर सकती हैं। वैसे ब्लेजर ड्रेस का क्रेज सिर्फ आम लड़कियों के बीच ही नहीं है। बल्कि कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट भी इसे पहने हुए नजर आ चुकी हैं।
अगर आप भी अपने वार्डरोब को अपडेट करना चाहती हैं तो ब्लेजर ड्रेस को अपने स्टाइल को उसमें जरूर शामिल करें। यह एक ऐसा स्टाइल है, जो आपका पूरा लुक बदल देगा। अगर आप भी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उन्हीं की तरह ब्लेजर ड्रेस पहनें-
इसे भी पढ़ें: पार्टी में दिखना है सबसे खास, कियारा के इस शिमर आउटफिट से लें इंस्पिरेशन
प्रियंका चोपड़ा
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी है। इसके साथ ही उनके स्टाइल में भी काफी बदलाव आया है। प्रियंका ने ब्लेजर ड्रेस को बेहद ग्रेसफुली और स्टाइलिश अंदाज में कैरी किया है। अपने इस लुक में प्रियंका ने reformation ब्रांड का व्हाइट ब्लेजर ड्रेस पहना है। इसके साथ प्रियंका ने vitafede ब्रांड के गॉगल्स पहने हैं। मेकअप को प्रियंका ने लाइट ही रखा है और हेयर्स को ओपन व स्ट्रेट रखा है। अपने इस लुक में प्रियंका बेहद गार्जियस लग रही हैं।
Recommended Video
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक है, जिसने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। हाल ही में आलिया का ब्लेजर ड्रेस लुक देखने को मिला। इस लुक में आलिया ने प्रिंटेड चेक्ड ब्लेजर ड्रेस पहनी। अपने इस लुक को आलिया ने येलो बेल्ट के साथ कंप्लीट किया। वहीं मेकअप को आलिया ने बेहद लाइट ही रखा।
अनन्या पांडे
अनन्या ने भले ही अभी इंडस्ट्री में कदम रखा हो, लेकिन अपने स्टाइल के कारण वह चर्चा में बनी रहती हैं। अगर आप भी अनन्या की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो उनकी इस ब्लेजर ड्रेस से इंस्पिरेशन लें। अनन्या की इस ब्लेजर ड्रेस को आप पार्टी में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। अपने इस लुक में अनन्या ने onlyindia ब्रांड के रेड कलर की सीक्वेंस ब्लेजर ड्रेस पहनी है। मेकअप में अनन्या ने लाइट लिपस्टिक और स्मोकी आईज क्रिएट की हैं। वहीं हेयर्स में सेंटर पार्टिंग के साथ ओपन हेयर लुक रखा है।
सारा अली खान
सारा अली खान ने इस लुक में Nikhil Thampi द्वारा डिजाइन की गई रेड कलर ब्लेजर ड्रेस पहनी है। सारा की इस ब्लेजर ड्रेस में कट स्लीव्स सबका ध्यान अट्रैक्ट कर रही है। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए सारा ने डार्क रेड हील्स और चंकी गोल्ड रिंग्स पहनी। वहीं मेकअप को सारा ने लाइट ही रखा है।
इसे भी पढ़ें: मलाइका के इस मोनोक्रोमेटिक पैंटसूट को देखकर आप भी हो जाएंगी उनके लुक्स की कायल
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का स्टाइल एकदम डिफरेंट है। वह जो भी पहनती हैं, उसे एक अलग अंदाज में ही पहनती हैं। उनका ब्लेजर ड्रेस लुक भी काफी अलग है। इस लुक में Nikhil Thampi द्वारा डिजाइन की गई डीप रेड ब्लेजर ड्रेस पहनी। इस लुक में शिल्पा का लेडी बॉस अवतार नजर आया। आप भी अगर वर्क मीटिंग्स या ऑफिस में ब्लेजर ड्रेस ट्रेंड को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो शिल्पा के इस स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।