फटी-पुरानी लेगिंग्स को फेंके नहीं ऐसे करें इस्तेमाल

मान लीजिए आपकी कोई लेगिंग्स छोटी पड़ गई है, तो आप उसका क्या करेंगी? जाहिर है, फेंक देंगी... मगर आज चलिए आपको पुरानी लेगिंग्स से भी कुछ नया बनाना सिखाएं। आप दोबारा पुरानी लेगिंग्स को फेंकने का कभी नहीं सोचेंगी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-25, 13:44 IST
how to reuse leggings at home

हम महिलाएं काफी एफिशिएंट होती हैं, इसलिए तो कपड़े अक्सर ऐसे खरीदती हैं जो सालों साल तक चल जाएं। अब देखिए, अगर हम कोई कुर्ती खरीद रही हैं, तो उसके साथ ऐसी लेगिंग्स लेने के बारे में सोचती हैं जो 2-3 और कुर्तों पर भी चल जाए। मैं अपनी ही बात करूं, तो मेरे पर गुलाबी रंग की एक लेगिंग्स है, जो मैं सफेद, पीले और हरे कुर्ते के साथ मिक्स एंड मैच करके पहनती हूं।

इसी तरह काली और सफेद लेगिंग्स तो कितने सारे कुर्तों के साथ पेयर हो जाती है। हालांकि, बार-बार इस्तेमाल के बाद, स्ट्रेची और कंफर्टेबल लेगिंग्स भी ढीली हो जाती हैं। कई बार उनका रंग फीका पड़ जाता है, तो कुछ एक-आध जगह से फट या खिंच जाती है। इसके बाद हम या तो उनका पोंछा बना लेते हैं या उसे फेंक देते हैं। लेकिन अगर मैं आपसे कहूं कि आप उन पुरानी लेगिंग्स को फेंकने के बजाय कई सारी चीजें बना सकती हैं, तो?

आपको बस थोड़ी-सी मेहनत करनी होगी और आप पुरानी लेगिंग्स को नए-नए तरीके से घर में इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप क्राफ्ट और आर्ट्स में शौक रखती हैं, तब यह आपके बाएं हाथ का खेल होगा। आइए आपको पुरानी लेगिंग्स को दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके बताएं।

लेगिंग्स से बनाएं लैंपशेड्स

Table Lamp Decor

अगर आपके पास कोई प्रिंटेंड लेगिंग पड़ी है, तो उसे फेंकने से अच्छा है कि अपने लैंप को सजा सकती हैं। आप उस पुरानी लेगिंग्स से एक खूबसूरत लैंपशेड बना सकती हैं।

कैसे बनाएं लैंपशेड

अपनी लेगिंग्स के दोनों पैरों को अलग-अलग काटकर रख लें। एक हिस्से को स्ट्रेच करें और फिर अपने लैंप पर एक किनारे पर ग्लू से चिपका दें। अप कपड़े को लैंप के चारों ओर लपेट लें। इसके बाद फिर से ग्लू से इसे अच्छी तरह से चिपका लें। ध्यान रखें कि आप इसे लगाते हुए 1 सेंटीमीटर का मार्जिन छोड़ें। इस तरह से आप एक फैब्रिक से दो लैंपशेड्स का डेकोर कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: छोटे और खराब हो गए हैं कपड़े? जानें रियूज करने के टिप्स

लेगिंग्स से बुना हुआ फ्लोर मैट बनाएं

आपने देखा होगा, आजकल कुछ चटाई वाले घर आकर आपके पुराने कपड़े मांगते हैं और फिर आपके लिए सुंदर से फ्लोर मैट तैयार कर देते हैं। ये बुने हुए फ्लोर मैट काफी ट्रेंड में हैं और बैठने के लिए काफी अच्छे और मोटे होते हैं। आप लेंगिग्स से ये फ्लोर मैट आसानी से बना सकती हैं।

कैसे बनाएं बुना हुआ फ्लोर मैट

अगर आपके पास 2-3 अलग-अलग तरह की या प्रिंट वाली लेगिंग्स है, तो आपका काम आसानी से हो जाएगा। इसके अलावा आप कोई पुरानी साड़ी, कपड़ा, बच्चों की टी-शर्ट और कोई भी कपड़ा इसके साथ जोड़ सकती हैं। लेगिंग्स को फाड़कर लंबी स्ट्रिप्स में अलग-अलग कर लें। इसके बाद हर सिरे को दूसरे सिरे से बांधें, ताकि आप गुंथकर एक लंबी स्ट्रैंड तैयार कर सकें। ब्रैड्स को कॉइल की तरह लपेटती रहें और साथ ही उन्हें ग्लू से चिपकाती रहें। इसके बाद, आपने जहां भी ग्लू लगाया था उसे सिल लें। आपका एक सुंदर और मल्टीकलर वाला रग तैयार है।

लेगिंग्स से बना लें स्कर्ट

make skirt out of leggings

यह सवाल कई लोग करते हैं और आपने कुछ इंफ्लुएंसर्स को भी सोशल मीडिया पर लेगिंग्स या टी-शर्ट से स्कर्ट बनाते हुए देखा होगा। आप इससे स्कर्ट कैसे बना सकती हैं, चलिए जानते हैं।

इसे भी पढ़ें: पुरानी चूड़ियों को फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

कैसे बनाएं स्कर्ट

सबसे पहले इसके लिए आपके पास ऐसी लेगिंग्स होनी चाहिए, जिसके सिर्फ मिडल में सिलाई हो। ऐसी लेगिंग्स से स्कर्ट बनाना आसान होता है। लेगिंग्स को मोड़ लें और एक जमीन पर यह टेबल पर रखकर एक बार प्रेस कर लें, ताकि कपड़ा बैठ जाए और कटते हुए आपसे गलती न हो। इसके बाद आपको जितनी भी लेंथ की स्कर्ट चाहिए, उतना एक स्केच से मार्क कर लें। 

अब मियानी वाले हिस्से को पकड़कर कैंची से काट लें। इसके बाद दोनों पैरों को खोलकर एक बार चेक करें। 

अब मिडल से लेगिंग्स को पकड़ें। इस तरह से बीच का हिस्सा आपके किनारे आ जाएगा। अगर आप नीचे फ्रिंज चाहें, तो कपड़े को पतला -पतला काट लें और फिर फ्रिंज को आपस में बंधकर एक ब्रेड बना लें। नॉट को थोड़ा-थोड़ा खींचे और स्कर्ट को प्रेस कर लें। आपकी सुंदर सी स्कर्ट (घर पर बनाएं स्कर्ट) भी तैयार है।

 

अब आप भी इन तीन तरीकों को एक बार जरूर आजमाएं और अपनी पुरानी लेगिंग्स को रीयूज करना न भूलें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।