हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा चाहें कुछ पहन लें वो अपने अलग अंदाज़ में बहुत ही स्टाइलिश लगती हैं। उनका स्टाइल सेंस काफी यूनीक है और हम सभी उनसे इंस्पिरेशन ले सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा वैसे तो हर रंग में अच्छी लगती हैं, लेकिन अगर उनके व्हाइट आउटफिट्स को देखें तो हर किसी में एक अलग ही रौनक दिखेगी। चाहें साड़ी हो या फिर वेस्टर्न ड्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने व्हाइट आउटफिट्स में बहुत ही खास लगती हैं।
तो क्यों न प्रियंका चोपड़ा के इन आउटफिट्स से ही कुछ इंस्पिरेशन ली जाए और उनके आउटफिट्स जैसे ही कुछ आउटफिट्स अपने वॉर्डरोब में शामिल करने की कोशिश करें। आज हम आपको प्रियंका के ऐसे ही 5 व्हाइट आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं और आपको उनके स्टाइल से जुड़े टिप्स भी देंगे।
1. ऑल व्हाइट लुक-
प्रियंका चोपड़ा इस ऑल व्हाइट लुक में काफी क्लासी लग रही हैं। व्हाइट शर्ट और रिप्पड पैंट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्रेडिएंट ग्लासेस पहने हैं।
आप कैसे कर सकती हैं इस लुक को कॉपी-
- इस तरह के लुक में कलर कोडिंग बहुत जरूरी है। आप बाकी सब जैसे लिपस्टिक, बैग, शूज आदि ज्यादा भड़कीले न पहनें।
- सबसे अच्छा न्यूड लुक होता है। मेकअप और एक्सरेसीज के साथ आप न्यूड लुक ही अपनाएं। बैग, शूज, लिपस्टिक आदि सब कुछ न्यूड बेस में अच्छा लगता है।
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की ये हैं यादगार तस्वीरें
2. लॉन्ग मैक्सी लुक-
ये लुक काफी सेक्सी है और इस लुक को समर्स के लिए परफेक्ट माना जा सकता है। अगर आप कुछ समर स्पेशल ड्रेस पहनना चाहें तो ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्रियंका ने शॉर्ट लेंस ब्लैक ग्लासेस से अपने लुक को पूरा किया है और ये ब्रीजी लुक हमेशा आपको पसंद आएगा।
आप कैसे कर सकती हैं इस लुक को कॉपी-
- इस लुक को पूरा करने के लिए आप पिंक शेड लिपस्टिक चुन सकती हैं और इस तरह के लुक के साथ फ्लैट शूट बहुत पसंद आएंगे।
- अगर आप इस तरह की डीप मैक्सी ड्रेस पहनना चाहें तो आप उसके लिए नेक पर फाउंडेशन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इससे चेहरे और नेक का कलर अलग नहीं दिखेगा।
- प्रियंका ने यहां शॉर्ट ग्लासेस वाले शेड्स पहने हैं, लेकिन आप अपने चेहरे के हिसाब से ही शेड्स पहनें।
3. ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन लुक-
प्रियंका चोपड़ा का ये लुक वाकई कुछ अलग है जिसे हर कोई पुल नहीं कर सकता। ऑफ शोल्डर व्हाइट ड्रेस के साथ प्रियंका ने न्यूड बेस लिपस्टिक और मेकअप किया है। इसी के साथ, उन्होंने न्यूड लूबोटिन शूज और मैचिंग हैंड क्लच लिया है। अपने लुक को स्टेटमेंट नेकपीस के साथ कंप्लीट किया है।
आप कैसे कर सकती हैं इस लुक को कॉपी-
- ऑफ शोल्डर व्हाइट गाउन पहनने से पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि आप अपने चेहरे के साथ-साथ हाथों और गर्दन का भी मेकअप सही रखें क्योंकि आपकी अपर बॉडी पर सबसे पहले लोगों का ध्यान जाएगा।
- यहां भी यही रूल है कि आपको न्यूड बेस का इस्तेमाल करना होगा।
- आप चेहरे पर मेकअप के साथ-साथ आर्म्स पर हाईलाइटर भी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- प्रियंका ने आखिर बता ही दिया कि अपनी उम्र से दस साल छोटे निक जोनस को उन्होंने क्यों किया था डेट
4. हाईकॉलर और डीप नेकलाइन ड्रेस-
वैसे तो प्रियंका चोपड़ा ने इस ड्रेस में कमाल कर दिखाया है, लेकिन हो सकता है कई लोगों के लिए ये कंफर्टेबल न रहे। इस लुक को हमने अपनी लिस्ट में इसीलिए रखा है क्योंकि इसका कॉलर बहुत ही अच्छा है और व्हाइट कॉलर वाली ड्रेस अगर आप पहनना चाहें तो प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
आप कैसे कर सकती हैं इस लुक को कॉपी-
- प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में खास बात है उनका हेयर स्टाइल। उनका हेयर स्टाइल काफी अच्छा लग रहा है और कॉलर वाली ड्रेस में आप बालों को खुला रखें तो ये अच्छा नहीं होगा।
- इसके साथ आप भी मेटालिक लुक अपना सकती हैं जैसा प्रियंका चोपड़ा ने किया है।
- अगर आप इस तरह की ड्रेस पहन रही हैं तो पेंसिल हील्स ही सबसे ज्यादा सही हो सकती हैं।
Recommended Video
5. व्हाइट साड़ी लुक-
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस व्हाइट साड़ी लुक के साथ ब्रालेट पहना है। इसी के साथ उन्होंने स्टेटमेंट रिंग और इयररिंग्स भी पहने हैं। व्हाइट नेट की साड़ी के साथ उन्होंने बोल्ड आई लुक लिया है।
आप कैसे कर सकती हैं इस लुक को कॉपी-
- साड़ी के साथ भले ही आप बोल्ड लिपस्टिक नहीं लगा सकती हैं तो आप आई मेकअप को बोल्ड कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो स्मोकी आई लुक भी इसके साथ अपना सकती हैं।
- बालों को खुला रखा जा सकता है और साड़ी के साथ सैंडल पहनी जा सकती है। बस आप हील्स का ध्यान रखें कि साड़ी के साथ बहुत ऊंची हील्स तभी पहनें जब आप पूरी तरह से कंफर्टेबल हों।
अगर आपको ये टिप्स अच्छी लगी हों तो इन्हें शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य टिप्स को पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।