herzindagi

Summer Fashion: सोनाक्षी सिन्हा की इन 10 स्टाइलिश समर ड्रेसेस से आप भी लीजिए इंस्पिरेशन

सोनाक्षी सिन्हा अपने ग्लैमरस लुक्स और फैशनेबल अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं। 'कलंक' एक्ट्रेस सोनाक्षी इन समर्स में काफी कूल और स्टाइलिश ड्रेसेस में नजर आ रही हैं, जिससे महिलाएं ले सकती हैं इंस्पिरेशन। महिलाओं को तेज गर्मी पड़ने पर स्टाइल मेंटेन करने में काफी चैलेंज का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी मुश्किल से गुजर रही हैं तो आप बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से स्टाइलिंग के आइडिया ले सकती हैं। आइए उनके इन 10 समर लुक्स के बारे में आइए जानते हैं।

Saudamini Pandey

Editorial

Updated:- 06 Jun 2019, 14:06 IST

येलो और ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन है कूल

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा अनीता डोंगरे के इस येलो ड्रेस में वाइब्रेंट और स्टाइलिश दिख रही हैं। उनके बालों को माधुरी नखाले ने स्टाइल किया है। इस लुक में सोनाक्षी ने लारा मोरखिया के इयरिंग और हाथों में आम्रपाली ज्वैल्स के हैंड कफ पहने हैं। सोनाक्षी का यह लुक समर्स के लिए पूरी तरह से कंफर्टेबल है, साथ ही येलो और ग्रीन कलर का कॉम्बिनेशन उन पर खूब फूब रहा है।

व्हाइट टॉप के साथ जीन्स का सदाबहार कॉम्बिनेशन

Create Image :

गर्मियों में व्हाइट ड्रेसेस आंखों को सुकून देने के साथ कूल लुक भी देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस लुक की बात करें तो इसमें उनका व्हाइट कलर का टॉप, जीन्स और स्पोर्ट्स शूज उन्हें पूरी तरह से कैजुअल लुक दे रहे हैं। घूमने-फिरने और रिलैक्स करने के लिहाज से यह लुक पूरी तरह से मुफीद है। 

अनामिका खन्ना के इस ड्रेस में सोना लगीं कमाल

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा ने 'सुपरडांसर' और 'कलंक' के प्रमोशन के लिए अनामिका खन्ना का यह लुक कैरी किया। इस दौरान सोनाक्षी को स्टाइल किया मोहित राय ने। इंट्रस्टिंग बात ये है कि इस लुक में सोनाक्षी ने अपने शॉर्ट टॉप के साथ शरारा और केप को बेहतरीन तरीके से कैरी किया है। 

थाई स्लिट रफल्ड ड्रेस में जलवे बिखेरे

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा इस ब्लैक और ब्लू थाई स्लिट ड्रेस में काफी अट्रैक्टिव दिख रही हैं। इस बेल्टेड ड्रेस के साथ सोनाक्षी ने बड़े-बड़े इयरिंग्स और लाइट ब्राउन कलर के फुटवियर पहने हैं। इस लुक में सोनाक्षी काफी कंफर्टेबल और कूल नजर आ रही हैं।  

 

समर कूल ड्रेस में सोनाक्षी सिन्हा

Create Image :

इस सदाबहार लुक में सोनाक्षी सिन्हा दिख रहीं हैं पूरी तरह कंफर्टेबल और कूल। स्पेगेटी, समर कूल शर्ट और डेनिम्स में सोनाक्षी काफी स्टाइलिश लग रही हैं। यह लुक लंबे वक्त से फैशन में रहा है और गर्मियों में यह लुक आंखों को सुकून देने के साथ-साथ कैरी करना भी आसान होता है।

प्रिंटेड रोब ड्रेस में दिखाया स्टाइल

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा हर लुक को बेहतरीन तरीके से कैरी करने के लिए मशहूर हैं। सोनाक्षी ने यहां व्हाइट बेस वाले प्रिंटेड रोब में अपना जलवा दिखाया। इस रोब ड्रेस में सोनाक्षी अपने उस एथनिक लुक से काफी अलग नजर आ रही हैं, जो उन्होंने 'कलंक' फिल्म में कैरी किया है।

ब्लू रफल्ड गाउन ड्रेस

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा का यह ब्लू कलर का रफल्ड गाउन उन्हें क्लासी लुक दे रहा है। कलंक प्रमोशन के लिए सोनाक्षी को स्टाइल किया मोहित राय ने। इस सिंपल लुक वाली ड्रेस में सेंट पर बंधा नॉट इसकी खूबसूरती में और भी ज्यादा इजाफा कर देता है। 

ग्रीन-ब्लू कलर का एथनिक वियर

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा इस ग्रीन ब्लू कलर के सलवार सूट में बहुत प्यारी दिख रही हैं। इस लुक को उन्होंने कानों में बड़ी-बड़ी इयरिंग्स के साथ कॉम्प्लीमेंट किया है। सूट के ऊपरी हिस्से में डिजाइन और नीचे के हिस्से में प्रिंट लुक को काफी खूबसूरत बना रहे हैं।

 

डेनिम जंप सूट की बात है निराली

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा इस स्ट्रेपलेस डेनिम जंप सूट में हॉट नजर आ रही हैं। ऊपर से डेनिम जैकेट का कॉम्बिनेशन और येलो बूट्स उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। इस लुक में सोनाक्षी दिख रही हैं नॉटी और बेहद कूल।

रेड कलर का एथनिक वियर है कमाल

Create Image :

सोनाक्षी सिन्हा जिस कूल तरीके से वैस्टर्न ड्रेसेस पहनती हैं, ट्रडीशनल लुक भी उन पर उतना ही फबता है। इस रेड ड्रेस की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा इसमें काफी एलिगेंट और क्लासी लुक दे रही हैं। उनकी ड्रेस के साथ ग्रीन कलर की सेमी प्रेशस स्टोन्स की ज्वैलरी उन्हें और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लुक दे रही है।