Saree with Sweater Styling: सर्दियों में साड़ी के साथ ऐसे पहनें स्वेटर, ये स्टाइलिंग तरीके देंगे परफेक्ट रॉयल लुक

अगर आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है, कि सर्दियों में साड़ी के साथ स्वेटर कैसे स्टाइल करें? आइए जानते हैं 5 ट्रेंडी तरीके, जो आपके विंटर साड़ी लुक को गॉर्जियस बना देंगे।
Updated:- 2026-11-25, 13:05 IST
how to style sweater with saree in winter

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही महिलाएं स्वेटर, शॉल और गर्म कपड़े पहनना शुरू कर देती हैं। वहीं बात करें स्वेटर की, तो साड़ी के साथ स्वेटर को स्टाइल करना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी साड़ी के साथ किस तरह का स्वेटर स्टाइल करें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो परेशान होने की बजाय इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

साड़ी के साथ स्वेटर स्टाइल करने के 5 ट्रेंडी तरीके

आज इस लेख में हम आपको पांच ऐसे स्टाइलिश तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप साड़ी के साथ स्वेटर को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन आसान तरीकों के बारे में।

1. ब्लाउज की जगह पहनें टर्टल नेक या हाई नेक स्वेटर

सबसे पहले आप ब्लाउज की जगह टर्टल नेक या हाई नेक स्वेटर पहन सकती हैं। इससे आपका लुक परफेक्ट दिखेगा और ठंड में शरीर को गर्माहट भी मिलेगी। आप साड़ी से मैचिंग कलर वाला टर्टल नेक स्वेटर पेयर कर सकती हैं। इसे सिल्क, कॉटन या हैंडलूम साड़ियों के साथ पहनें।  

sweater ko saree ke sath pehnne ke tareeke (1)

pinterest/Hippophile

2. क्रॉप स्वेटर के साथ ओपन पल्लू साड़ी

अगर आप सर्दियों में अपने साड़ी लुक को स्टाइलिश टच देना चाहती हैं, तो क्रॉप स्वेटर के साथ ओपन पल्लू साड़ी पहन सकती हैं। ओपन पल्लू और क्रॉप स्वेटर का यह कॉम्बिनेशन आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

sweater ko saree ke sath pehnne ke tareeke

pinterest/Tuba Khan

3. स्वेटर और साड़ी के साथ कमर पर बेल्ट

आप चाहें तो साड़ी के साथ स्वेटर पहनने के बाद कमर पर एक खूबसूरत सा बेल्ट बांध सकती हैं। इससे पल्लू और स्वेटर दोनों ही टिके रहेंगे और आपको बार-बार परेशानी नहीं होगी। बेल्ट आपको स्टाइलिश टच देने में भी मदद करेगा। 

sweater ko saree ke sath kaise style kare

pinterest/Aroha Radiance

4. कार्डिगन को श्रग या जैकेट की तरह पहनें

अगर आप साड़ी के साथ स्वेटर पहन रही हैं, लेकिन कंफ्यूज हैं, तो आप कार्डिगन को श्रग या जैकेट की तरह पहन सकती हैं। साड़ी के ऊपर से एक फिटेड या हल्के लंबे कार्डिगन को ट्राई करके आप एक परफेक्ट लुक पा सकती हैं। 

sweater ko saree ke sath kaise style kare (1)

pinterest/Samprada Deshmukh

5. ओवरसाइज स्वेटर को फ्रंट टक करें

इसके अलावा साड़ी के साथ स्वेटर पहनने के लिए ओवरसाइज स्वेटर को फ्रंट टक करके भी पहना जा सकता है। अगर आपका स्वेटर थोड़ा ढीला है, तो उसे साड़ी के ऊपर पहनकर सामने से अंदर की तरफ टक कर लें। यह भी आपको मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा। 

sangeet night gown dress

pinterest/asha Collection

यह भी पढ़ें- सर्दियों के लिए लेटेस्ट स्वेटर डिजाइंस, वार्म लुक के लिए हैं परफेक्ट

साड़ी के साथ स्वेटर पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें

अगर आप साड़ी के साथ स्वेटर पहन रही हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखें। जैसे -

  • बहुत ज्यादा मोटा या ढीला स्वेटर पहनने से बचें। परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए स्टाइलिंग तरीकों को ट्राई करें।
  • प्रिंटेड या हैवी साड़ी के साथ प्लेन स्वेटर पहनना आपके लुक को परफेक्ट बना देगा।
  • हेवी साड़ियों के साथ बहुत ज्यादा हेवी या भड़कीले स्वेटर पहनने से बचें, क्योंकि यह थोड़ा भड़काऊ लुक दे सकता है।
  • स्वेटर की स्लीव्स को कलाई तक सीधा रखें या हल्का सा ऊपर चढ़ा लें, इससे भी आपको एक परफेक्ट लुक मिलेगा।  

यह भी पढ़ें- कबाड़ समझकर न फेंकें फटा स्वेटर, इस देसी जुगाड़ से बनाएं सालों-साल चलने वाला पोंछा

निष्कर्ष: अगर आप भी सर्दी के मौसम में साड़ी पहन रही हैं लेकिन साड़ी के साथ स्वेटर कैसे स्टाइल करें, इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं, तो इस लेख में बताए गए ये आसान तरीके आपके लुक को परफेक्ट बनाएंगे। साथ ही ये सर्दियों में आपके शरीर को अच्छी गर्माहट भी देंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।

main image credit: pinterest/asha Collection/Noor N Style/Bhumi Garg   

FAQ
साड़ी पर कौन सा स्वेटर अच्छा लगता है?
साड़ी के साथ स्लिम-फिट हाई-नेक (या टर्टल-नेक) स्वेटर, क्रॉप स्वेटर, और बटन वाले कार्डिगन सबसे अच्छे लगते हैं।
क्या सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ भी स्वेटर पहना जा सकता है?
जी हां, सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ सॉलिड रंग का प्लेन हाई-नेक स्वेटर और गले में भारी नेकलेस बेहद रॉयल लुक देता है।
स्वेटर पहनने पर साड़ी का पल्लू कैसे सेट करें?
आप स्वेटर को ब्लाउज की तरह अंदर पहनकर ऊपर से पल्लू पिन कर सकती हैं, या पल्लू को स्वेटर के ऊपर मफलर की तरह लपेट सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।