कबाड़ समझकर न फेंकें फटा स्वेटर, इस देसी जुगाड़ से बनाएं सालों-साल चलने वाला पोंछा

Old Sweater Reuse Ideas: सर्दी का मौसम आते ही लोग ठंड के कपड़ों को अनपैक करना शुरू कर देते हैं। इस दौरान एक-दो स्वेटर ऐसे निकल आते हैं, जो छोटे या फिर फट जाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग इन्हें उठाकर कूडेदान में फेंक देते हैं। अगर आपके ठंडी के कपड़ों में भी कोई स्वेटर खराब निकल आया है, तो थोड़ा रुकिए। आपको बता दें कि यह पुराना स्वेटर आपके रोजमर्रा के काम को आसान बना सकता है। आज के इस लेख में हम आपको पुराने स्वेटर से सालों-साल चलने वाला पोंछा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
फटे स्वेटर से पोंछा बनाने के लिए जरूरी सामान
इस जुगाड़ के लिए आपको बाजार से कुछ भी खरीदने की जरूरत नहीं है। बस एक पुराना या फटा हुआ ऊनी स्वेटर, तेज धार वाली कैंची और थोड़ी-सी मजबूत सुई-धागा या मोटी रस्सी ले लें। अगर आपके पास पुराना वाइपर या पोंछा लगाने वाला डंडा है, तो वह भी काम आ सकता है, वरना आप इसे सीधे हाथ से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें कि स्वेटर बहुत ज्यादा पतला न हो।

Image Credit-ai
- पुराना या फटा हुआ ऊनी स्वेटर-1
- तेज धार वाली कैंची-1
- सुई-धागा
- पोंछा लगाने वाला डंडा-1
इसे भी पढ़ें- Old Toothbrush Reuse Ideas: अरे रुकिए! मत फेंकिए पुराने टूथब्रश, ऐसे करें इस्तेमाल; बच जाएंगे हजारों रुपये
फटे स्वेटर से पोंछा कैसे बनाएं?

Image Credit-ai
- सबसे पहले स्वेटर को जमीन या मेज पर अच्छे से बिछा लें। इसकी आस्तीन, कॉलर और बटन या जिप वाला हिस्सा कैंची से काटकर अलग करें।
- अब स्वेटर के मुख्य हिस्से को अपनी जरूरत के हिसाब से चौकोर या आयताकार आकार में काट लें।
- अगर आप वाइपर में फंसाकर पोंछा लगाना चाहती हैं, तो कपड़े को थोड़ा लंबा और चौड़ा रखें ताकि वह वाइपर के नीचे आराम से आ जाए और दोनों तरफ से मुड़ सके।
- कपड़ा काटने के बाद इसके किनारे निकल सकते हैं। ऐसे में इन्हें रोकने के लिए किनारों को अंदर की तरफ मोड़कर मोटी सिलाई कर दें।
- अगर सिलाई मशीन नहीं है, तो हाथ से भी बड़े-बड़े लेकिन मजबूत टांके लगा सकती हैं।
- पोंछे को और ज्यादा सोखने वाला व मोटा बनाने के लिए आप स्वेटर के दो कटे हुए टुकड़ों को आपस में जोड़ भी सकती हैं।
- इससे पोंछा भारी बनता है और फर्श पर अच्छी पकड़ बनाकर गंदगी को आसानी से खींच लेता है।
- अब आपका पोंछा बनकर तैयार है।
फटे हुए स्वेटर से पोंछा का कपड़ा कैसे बनाएं?
- नए बने पोंछे को पहली बार इस्तेमाल करने से पहले सादे पानी में भिगोकर हल्का निचोड़ लें।
- टाइल्स, मार्बल या पत्थर के फर्श पर यह धूल, मिट्टी और हल्के दाग आसानी से साफ कर देता है।
- काम खत्म होने के बाद पोंछे को पानी से धोएं, थोड़ा डिटर्जेंट डालकर साफ करें और धूप में अच्छी तरह सुखा लें।
- गीला पोंछा कभी भी बंद जगह में न रखें, वरना उसमें बदबू आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- ₹200 वाला Dish Soap Liquid Dispenser, घर पर सिर्फ ₹10 में बनाएं
निष्कर्ष
इस तरीके से आप बिना पैसे खर्च किए सालों-साल चलने वाला पोंछा कपड़ा बना सकती हैं। हालांकि, पोंछा के कपड़े की उम्र आपके इस्तेमाल करने रखने के तरीके से होता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-ai
- क्या ऊनी स्वेटर का पोंछा फर्श को अच्छे से साफ करता है?
- हां, ऊन के रेशे धूल, बालों और पानी को सामान्य सूती कपड़े की तुलना में ज्यादा तेजी से सोखते हैं।
- क्या पुराने स्वेटर से बने पोंछे को वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है?
- अगर आपने किनारों पर मजबूत सिलाई की है, तो इसे आसानी से हाथ या वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है।
- स्वेटर की बची हुई आस्तीन का क्या इस्तेमाल करें?
- स्वेटर की आस्तीन को हाथों में पहनकर खिड़कियों, पंखों या फर्नीचर की डस्टिंग के लिए डस्टर ग्लव्स की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।