फिर छाया पोल्का डॉट का फैशन, ऐसे बनाएं इस विंटेज लुक को गॉर्जियस

पोल्का डॉट का रेट्रो फैशन बॉलीवुड में एक बार फिर से ट्रेंड करने लगा है। 70-80 के दशक का यह फैशन आज 21वीं सदी में भी नई पीढ़ी की पहली पसंद बन रहा है। हाल ही में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर पोल्का डॉट डिजाइनर वियर में नजर आईं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड तेजी से वायरल होने लगा। आइए फैशन एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि इस रेट्रो लुक को और भी स्टाइलिश तरीके से कैसे कैरी किया जाए।
एक्ट्रेसेस के बीच छाया पोल्का डॉट फैशन
फैशन हमेशा पुराने और नए स्टाइल के बीच एक खूबसूरत संतुलन बनाकर चलता है। पोल्का डॉट एक सदाबहार और क्लासिक स्टाइल है, जिसे आज के आधुनिक डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' के रेड कार्पेट पर एक बेहद खूबसूरत स्ट्रैपलेस ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट गाउन पहना था, जिसमें वे एकदम प्रिंसेज लग रही थीं। इस लुक में पुराने जमाने के विंटेज लुक और आज के मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन संगम देखने को मिला।
मर्लिन मुनरो का आइकॉनिक रेट्रो लुक
अमेरिकी एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो की फेमस पोल्का डॉट ड्रेस आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। मुनरो ने 1955 में आई फिल्म ‘द सेवन ईयर इच’ में सफेद रंग की पोल्का डॉट ड्रेस पहनकर हर किसी का दिल जीत लिया था। यह फैशन कॉलेज, ऑफिस और पार्टी, हर जगह एकदम परफेक्ट लगता है। इन दिनों मार्केट में पोल्का डॉट वाली ड्रेसेज, फ्रॉक, साड़ियां, स्कर्ट्स, टॉप्स और गाउंस आसानी से मिल रहे हैं।
-1787330377815.webp)
(image credit: pinterest/JT Highers)
यह भी पढ़ें- Polka Dot Dresses For Summer: गर्मियों में बेहद कूल और क्यूट लुक देंगी ये पोल्का डॉट ड्रेसेस, देखें डिजाइंस
सोशल मीडिया पर भी छाया पोल्का ट्रेंड
हाल ही में अभिनेत्री रसिका दुग्गल भी पोल्का डॉट वाली हल्के हरे रंग की साड़ी में सोशल मीडिया पर धूम मचाती नजर आईं। इसके अलावा सान्या मल्होत्रा भी पोल्का डॉट की लाल रंग की एक सिंपल फ्रॉक में दिखाई दी थीं। इससे पहले भी सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा कई मौकों पर पोल्का फैशन को शानदार तरीके से फ्लॉन्ट कर चुकी हैं।
कहां से शुरू हुआ पोल्का डॉट का सफर?
एक समय था जब अमेरिका के कुछ शहरों में पोल्का क्लब हुआ करते थे, जहां महिलाएं अपनी पहचान के लिए बिंदीदार कपड़े पहनती थीं। इन बिंदियों के रंग से यह पता चलता था कि वे किस क्लब से जुड़ी हैं। यहीं से पोल्का डॉट का चलन शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह ड्रेसिंग स्टाइल सिर्फ डांस हॉल तक सीमित न रहकर रोजमर्रा के कपड़ों में भी शामिल हो गया। फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब मार्केट में पोल्का डॉट के कई नए और यूनिक डिजाइंस उपलब्ध हैं।
महिलाओं की पहली पसंद बनी पोल्का डॉट साड़ियां
सैटिन फैब्रिक में पोल्का डॉट की साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ये आपको एक बहुत ही एलिगेंट और क्लासिक लुक देती हैं। इन साड़ियों में काले, सफेद, पीले और हरे जैसे कई बेहतरीन रंग मिलते हैं, जिन्हें हर मौके पर पहना जा सकता है।
-1787330499722.webp)
(image credit: instagram/manushi_chhillar)
कलर कॉम्बिनेशन चुनने के आसान टिप्स
पोल्का डॉट ड्रेस चुनते समय कलर का खास ध्यान रखें। कलर चुनने के लिए आप कुछ कलर कॉम्बिनेशन देख सकती हैं -
- पोल्का में काला और सफेद रंग सबसे क्लासिक माना जाता है। इसमें गाउन, पैंट्स और टॉप्स बहुत अट्रैक्टिव लगते हैं।
- गुलाबी, लाल और पीले रंग के बैकग्राउंड पर बनी डॉट्स वाली ड्रेसेज या साड़ियां भी बहुत सुंदर लगती हैं।
- ऑफिस या फॉर्मल लुक के लिए छोटे पोल्का डॉट्स वाले कपड़े चुनें, जबकि पार्टी या आउटिंग के लिए बड़े डॉट्स वाले डिजाइंस परफेक्ट रहते हैं।
फैशन डिजाइनर वरिजा बजाज कहती हैं कि आज की पीढ़ी को विंटेज और रेट्रो कलेक्शन बहुत पसंद आते हैं, और पोल्का डॉट का फैशन कभी पुराना होता ही नहीं। पोल्का डॉट की सबसे खास बात यह है कि इस पैटर्न में आप चाहे जो भी आउटफिट पहनें, स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आते ही हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
लेखक- सुमन अग्रवाल
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।