Marilyn Monroe 100th Birth Anniversary: लौटा पोल्का डॉट का रेट्रो फैशन, स्टाइलिश लुक के लिए आप भी कर सकती हैं ट्राई

फैशन हमेशा अतीत और भविष्य के रुझानों के बीच एक लय बनाकर रखता है। अमेरिकी अभिनेत्री मर्लिन मुनरो के 100वें जन्मदिन पर उनकी स्टेटमेंट ड्रेस पोल्का डॉट याद आ रही है, जो इन दिनों युवाओं में चर्चित हो रही है। मुनरो ने साल 1955 की फिल्म 'द सेवन इयर इच' में सफेद पोल्का डॉट की जो ड्रेस पहनी थी वह आज वापस चर्चा में है। रेड कार्पेट से लेकर, कॉलेज, आफिस और हर पार्टी तक की शान पोल्का डाट की ड्रेसेज, साड़ी, फ्राक, स्कर्ट ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, ये रेट्रो फैशन अब बस स्टेटमेंट नहीं रह गया, बल्कि आज की लड़कियों की जीवनशैली बन गया है।
क्या है पोल्का डॉट का फैशन

अमेरिकी शहरों में जब पोल्का क्लब बने और उनके सदस्यों ने, खासकर महिलाओं ने पहचान के तौर पर बिंदीदार कपड़े पहनना शुरू किया। बिंदियों का रंग क्लब से जुड़ाव का भी संकेत देता था। यहीं से पोल्का डॉट के एक सामाजिक पहचान के रूप में उभरने की शुरुआत हुई, जो बालरूम के फर्श से लेकर रोजमर्रा के कपड़ों तक छा गया।
फैशन एक्सपर्ट बता रही हैं कि आज बाजार में कई तरह के पोल्का डाट्स के डिजाइन्स उपलब्ध हैं, छोटे-बड़े पोल्का डाट्स के ब्लाउज, मिनी ड्रेस, मिडी, फ्राक, साड़ी, शार्ट स्कर्ट, शर्ट आदि। पोल्का डॉट एक ऐसा डिजाइन है जिसमें कपड़े पर गोल घेरे होते हैं। इसमें सबसे क्लासिक डिजाइन काले और सफेद, लाल और सफेद, नीले और सफेद हैं।
यह भी पढ़ें- Short Polka Dot Dress: ऑफिस में कंफर्ट के साथ चाहिए स्मार्ट लुक, बेस्ट हैं ये 3 शॉर्ट पोल्का डॉट ड्रेसेस
पोल्का में अधिकांश इन रंगों का मिलन अच्छा लगता है
गुलाबी और सफेद
काला और लाल
ग्रे और सफेद
लाल और पीले
काले और नारंगी
पीला और सफेद
गुलाबी और सुनहरा
बैंगनी और सफेद।
पोल्का डॉट साड़ी
पोल्का डाट्स की साड़ी सैटिन क्रेप कपड़े में ज्यादा मिलती है। यह आपके फैशन को एक एलिगेंट टच देती है। इसमें कई सारे रंग आते हैं, जो किसी भी मौके के लिए परफेक्ट हैं।
पोल्का डॉट ब्लाउज
पोल्का डॉट्स के हाफ स्लीव या फुल स्लीव वाले ब्लाउज भी बाजार में उपलब्ध हैं। ऐसे ब्लाउज आप किसी भी साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
पोल्का डाट ड्रेसेज- इस डिजाइन में केवल ट्रेडिशनल फैशन नहीं बल्कि नए लुक की ड्रेसेज, आफिस पहनने के लिए फामर्ल शर्ट, लान्ग ड्रेसेज, मिनी स्कर्ट भी काफी खूबसूरत लगती हैं।
यह भी पढ़ें- Polka Dot Top Designs: नजर आएंगी खूबसूरत, जब स्टाइल करेंगी पोलका डॉट टॉप, देखें डिजाइंस
पोल्का डॉट वन शोल्डर मिडी ड्रेस

अगर आपके पास ब्लैक एंड व्हाइट कलर की पोल्का डॉट साड़ी है तो आप उसका इस्तेमाल करके खूबसूरत सी पोल्का डाट वन शोल्डर मिडी ड्रेसतैयार कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ आप मेकअप, एक्सेसरीज और हिल्स भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके लुक को और गार्जियस बनाने में मदद करेगा। कपड़ों के साथ पोल्का डाट्स के बैग्स, बच्चों के फ्राक, एक्सेसरीज, जूते, स्कार्फ आदि भी डिजाइन हो रहे हैं।
फैशन डिजाइनर वारिजा बजाज कहती हैं कि 70 व 80 दशक में बॉलीवुड में जिस तरह के पहनावे का चलन था, वह आज फिर वापस लौट आया है। उनमें से पोल्का डाट सबसे ज्यादा चर्चित है। पोल्का डाट के साथ स्ट्राइप डिजाइन्स शर्ट्स भी काफी लोकप्रिय है। लड़कियां आफिस में जो फामर्ल शर्ट पहनती हैं उनमें भी यह डिजाइन देखने को मिलते हैं। यह डिजाइन बहुत ज्यादा महंगी नहीं हैं, इन कपड़ों में एथनिक के साथ मॉडर्न लुक का टच मिलता है।
लेखक: सुमन अग्रवाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।