Met Gala 2026: क्या इस बार रेड कार्पेट पर नहीं दिखेगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा? फैंस के लिए आई बड़ी अपडेट

फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट मेट गाला 2026 बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की मशहूर सीढ़ियों पर इस साल कौन-कौन से सितारे अपना जलवा बिखेरेंगे? लेकिन भारतीय फैंस के लिए सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस बार रेड कार्पेट पर नजर आएंगी? अगर आप भी यहीं जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या प्रियंका चोपड़ा इस साल मेट गाला का हिस्सा बनेगी? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पार्टियों का दौर शुरू और प्रियंका का सस्पेंस
मेट गाला से पहले न्यूयॉर्क में हाई-प्रोफाइल पार्टियों का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को जेफ बेजोस और लॉरेन सांचेज ने एक शानदार प्री-मेट गाला पार्टी दी, जिसमें निकोल किडमैन और क्रिस जेनर जैसे दिग्गज पहुंचे। वहीं, सिंगर टेयाना टेलर की पार्टी में भी सितारों नजर आए। ऐसे में इन सब खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा का न होना फैंस को थोड़ा मायूस कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी होने के कारण इस साल इस इवेंट को मिस कर सकती हैं।

प्रियंका की कमी को कौन कर सकता है पूरा?
प्रियंका की कमी को पूरा करने के लिए इस बार बॉलीवुड से एक बड़ा नाम जुड़ने जा रहा है। फिल्ममेकर करण जौहर इस साल अपना मेट गाला डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि वह मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ड्रेस में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरेंगे। करण अपने बोल्ड फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में फैंस को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार है।
इसे भी पढ़ें - ऑन-स्क्रीन बड़े घर की मालकिन, ऑफ-स्क्रीन करती थी ऑटो की सवारी; SRK और जूही चावला से छुपकर Yes Boss के सेट पर पहुंचती थीं कश्मीरा शाह
भारत में कब और कहां देखें?
अगर आप भी इस मेगा इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो भारत में ये 5 मई की सुबह 3:30 बजे (IST) शुरू होगा। आप ऑफिशयल यूट्यूब चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्टार्स की एंट्री और उनकी ड्रेसेस को लाइव देख सकते हैं।

इस साल की थीम काफी अलग है। मेट गाला 2026 की Exhibition का नाम कॉस्ट्यूम आर्ट रखा गया है। यह थीम करीब 5,000 साल पुराने इतिहास को कपड़ों और कलाकृतियों के जरिए हम सबके सामने लेकर आएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।