Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

गुलाबी साड़ी में दिखना है लाजवाब तो इन फैशन टिप्स को करें फॉलो

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको बॉडी टाइप को समझना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप सेलेब्रिटी लुक को फॉलो करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-26, 20:46 IST
tips to style pink saree

साड़ी का चलन आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता है। इसमें आपको कई डिजाइन, पैटर्न व कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में हम अधिकतर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रही चीजों को ही खरीदकर पहनना पसंद करते हैं।

आजकल पिंक कलर काफी ट्रेंड में नजर आ रहा है। इसमें आपको कई सारे पैटर्न मिल जाएंगे। सेलेब्रिटी स्टाइल लुक्स भी इसमें काफी जल्द ही वायरल होते नजर आ रहे हैं। तो आइये जानते हैं पिंक कलर की साड़ी को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स ताकि आप नजर आए सबसे स्टाइलिश-

पिंक साड़ी के साथ किस तरह के ब्लाउज को पहनना चाहिए?

saree styling

पिंक में वैसे तो कई शेड्स आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन साड़ी में आजकल हॉट पिंक कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फ्यूशिया कलर भी पिंक पैलेट में चलन में नजर आ रहा है। इस तरह की साड़ी के साथ आप कलर कॉम्बिनेशन को बैलेंस करने के लिए ग्रीन कलर के ब्लाउज को साथ में स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इसमें मोनोक्रोम लुक भी बेस्ट और मॉडर्न लुक देने में आपकी मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: Saree Fashion: ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें सिल्क साड़ी को स्टाइल

पिंक कलर की साड़ी के साथ किस तरह की ज्वेलरी बेस्ट लगेगी?

पिंक के साथ में कलर कंट्रास्ट को रॉयल और एलिगेंट लुक देने की बात करें तो ग्रीन कलर की ज्वेलरी बेस्ट लुक देने में मदद करती है। हालांकि, यह ग्रीन एमराल्ड ज्वेलरी केवल मोनोक्रोम लुक के साथ बेस्ट नजर आयेगी। वहीं अगर आप ग्रीन कलर का ब्लाउज पहन रही हैं तो इसके साथ में आप पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी को भी साथ में पहन सकती हैं। इस तरह का लुक आपको काफी क्लासी लुक देने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट के स्टाइल किए गए ये ब्लाउज डिजाइंस आप भी कर सकती हैं साड़ी के साथ स्टाइल

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के लिए क्या करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Mohan (@priyankaamohanofficial)

साड़ी को स्टाइलिश लुक देने के कई तरीके होते हैं। वहीं इसे आप 2 तरह से स्टाइल कर सकते हैं- मॉडर्न स्टाइल या ट्रेडिशनल वियर स्टाइल। मॉडर्न में आप प्लेन साटन या शिफॉन साड़ी के साथ बेल्ट या बोहो ज्वेलरी को पहन सकती हैं। वहीं ट्रेडिशनल लुक में आप स्लीक बन हेयर स्टाइल बनाकर बालों में गजरे को हेयर एक्सेसरी की तरह स्टाइल कर सकती हैं।

 

अगर आपको गुलाबी रंग की साड़ी को स्टाइल करने के आसान तरीके पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।