साड़ी को बार-बार पहनने के लिए ब्लाउज बदलें या ड्रेपिंग? जानें स्टाइलिंग टिप्स

Saree Styling Tips: ज्यादातर महिलाएं एक साड़ी को दो से तीन बार पहनने के बाद दोबारा पहनने से बचती हैं। ऐसे में उनकी अलमारी में कई ऐसी साड़ियां हो जाती हैं, जिन्हें वे पहनना तो चाहती हैं, लेकिन हर बार एक जैसा लुक होने के कारण पहनने से कतराती हैं। खासकर शादी, त्योहार या किसी पारिवारिक फंक्शन में एक ही साड़ी दोबारा पहनते समय वे सोचती हैं कि इस बार कुछ नया कैसे किया जाए। अगर आपकी अलमारी में भी ऐसी कोई साड़ी रखी है जो आपकी पसंदीदा है, लेकिन जिसे आप पहनने से बच रही हैं, तो आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आजमाकर आप एक ही साड़ी को अलग-अलग तरीकों से बार-बार पहन सकती हैं। साथ ही जानें कि साड़ी को दोबारा पहनते समय ब्लाउज बदलना बेहतर है या ड्रेपिंग स्टाइल।
एक साड़ी को बार-बार पहनने के लिए क्या करें?
सोशल मीडिया पर एक ड्रेस को पहनने के अलग-अलग तरीके वायरल होते रहते हैं। अगर आप पहनी हुई साड़ी को दोबारा से लेकिन अलग स्टाइल के साथ पहनना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए स्टाइलिंग ट्रिक्स काम आ सकते हैं। जानें कैसे-
1. साड़ी को नया लुक देने के लिए बदलें ब्लाउज
अगर आप अपनी पुरानी साड़ी को बिल्कुल अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो सबसे पहले ब्लाउज बदलें। एक ही साड़ी को अलग-अलग ब्लाउज के साथ पहनने पर उसका पूरा लुक बदल सकता है। उदाहरण के लिए, सिल्क की साड़ी के साथ पहले आपने मैचिंग ब्लाउज पहना था, तो अगली बार कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज ट्राई करें।
आप स्लीवलेस, फुल स्लीव, पफ स्लीव या हाई नेक ब्लाउज चुन सकती हैं। वहीं, प्लेन ब्लाउज के बजाय एम्ब्रॉयडरी वाला ब्लाउज भी साड़ी को खास बना सकता है। ध्यान रखें कि ब्लाउज का रंग और डिजाइन साड़ी के फैब्रिक और मौके के हिसाब से हो।
2. साड़ी को ड्रेप करने का बदले तरीका
अगर आप नया ब्लाउज नहीं खरीदना चाहती हैं, तो साड़ी पहनने का तरीका बदलना अच्छा ऑप्शन है। साड़ी की ड्रेपिंग बदलने से उसका लुक काफी अलग नजर आ सकता है। आप सामान्य ड्रेपिंग के बजाय गुजराती स्टाइल में पल्लू आगे की ओर रख सकती हैं। इसके अलावा खुले पल्लू की जगह प्लीट्स बनाकर उसे कंधे पर पिन कर सकती हैं।
इससे साड़ी का लुक ज्यादा व्यवस्थित और आकर्षक लगेगा। हल्की साड़ियों के साथ बेल्ट ड्रेपिंग भी ट्राई की जा सकती है, जो पारंपरिक कपड़ों में मॉडर्न टच जोड़ती है।
Image Credit-Pinterest(Pritta pukar)
इसे भी पढ़ें- रिश्ते के लिए घर आ रहे हैं लड़के वाले? ट्राई करें ये 3 सिंपल और स्टाइलिश फैशन लुक्स
3. ज्वेलरी चेंज करके भी बदल सकता है पूरा लुक
आपने अक्सर देखा होगा कि किसी ड्रेस के साथ ज्वेलरी पहनने पर उसका पूरा लुक बदल जाता है। ऐसे में आप ड्रेपिंग और ब्लाउज में बदलाव करने के साथ ज्वेलरी भी ट्राई कर सकती हैं। अगर पिछली बार आपने साड़ी के साथ हैवी नेकलेस और झुमके पहने थे, तो इस बार सिर्फ स्टेटमेंट इयररिंग्स पहनें। वहीं सिल्क की साड़ी के साथ गोल्ड टोन ज्वेलरी अच्छी लगती है, जबकि हल्की जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी खूबसूरत लग सकती है। आप चाहें तो चोकर, लंबे हार या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ भी प्रयोग कर सकती हैं।

Image Credit Pinterest/aishabrar
4. बेल्ट और जैकेट से साड़ी को दें मॉडर्न लुक
अगर आप अपनी साड़ी को अलग और मॉडर्न अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो इसके साथ बेल्ट या छोटी जैकेट स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी के ऊपर कमर पर बेल्ट लगाने से ड्रेपिंग अच्छी तरह सेट रहती है और लुक भी आकर्षक बनता है। इसी तरह, एम्ब्रॉयडरी वाली छोटी जैकेट या लॉन्ग जैकेट को साड़ी के साथ पहना जा सकता है। हालांकि, जैकेट का फैब्रिक और रंग साड़ी से मेल खाना चाहिए, ताकि पूरा लुक जरूरत से ज्यादा भरा हुआ न लगे।
Image Credit-pinterest
5. हेयरस्टाइल और मेकअप को भी बदलें
साड़ी को दोबारा पहनते समय सिर्फ कपड़ों पर ध्यान देना काफी नहीं है। हेयरस्टाइल और मेकअप में बदलाव भी आपके लुक को नया बना सकता है। पिछली बार अगर आपने बालों का जूड़ा बनाया था, तो इस बार सॉफ्ट कर्ल्स या हाफ-अप हेयरस्टाइल ट्राई करें। दिन के प्रोग्राम के लिए हल्का मेकअप और छोटी बिंदी अच्छी लग सकती है, जबकि शाम के फंक्शन में बोल्ड लिपस्टिक और हल्की स्मोकी आईज चुन सकती हैं। कोशिश करें कि मेकअप, ज्वेलरी और साड़ी का लुक एक-दूसरे के साथ बैलेंस रहे।
Image Credit-Pinterest
साड़ी के लुक को अलग बनाने के लिए ब्लाउज बदलना बेहतर है या ड्रेपिंग?
अगर आप कम मेहनत में साड़ी को नया लुक देना चाहती हैं, तो ड्रेपिंग बदलना अच्छा ऑप्शन है। इसमें बिना एक्स्ट्रा खर्च के भी बदलाव किया जा सकता है। वहीं, अगर आप साड़ी को किसी शादी या खास अवसर पर बिल्कुल अलग अंदाज में पहनना चाहती हैं, तो नया ब्लाउज ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। आपका लुक दोगुना खिलकर आएगा। अगर आप दोनों ऑप्शन्स को एक साथ अपना लें।
इसे भी पढ़ें- ट्राई करें ये लेटेस्ट 'रेडी-टू-वियर' साड़ी डिजाइंस, पहनने में नहीं लगेगा ज्यादा समय
ब्लाउज, ड्रेपिंग, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके अपनी पसंदीदा साड़ी को कई अलग-अलग मौकों पर पहन सकती हैं। इस तरह आपका स्टाइल भी नया लगेगा और हर बार नई साड़ी खरीदने का खर्च भी बचेगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-AI (Main Image)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।