Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

ट्राई करें ये लेटेस्ट 'रेडी-टू-वियर' साड़ी डिजाइंस, पहनने में नहीं लगेगा ज्यादा समय

रेडी-टू-वियर साड़ियों में ज्यादातर जॉर्जेट, शिफॉन, क्रेप, ऑर्गेंजा, साटन और सिल्क सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। आप हल्की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं, तो सिल्क या जॉर्जेट चुन सकती हैं।
Updated:- 2026-07-22, 23:27 IST
try these latest ready to wear saree designs wound not take much time

रेडी-टू-वियर साड़ियों का क्रेज पिछले कुछ समय से काफी ट्रेंड में चल रहा है। जिन महिलाओं को साड़ी पहनना पसंद है, लेकिन वह साड़ी पहनना नहीं जानती, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। रेडी-टू-वियर साड़ी 4 से 5 मिनट में आसानी से पहनी जा सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें प्लेट्स पहले से ही बनी होती हैं, इसलिए आपको इसे सिर्फ स्कर्ट की तरह पहनना होता है। इसके बाद कमर के पास दिए गए हुक को बंद करें और पल्लू को उठाकर कंधे पर सेट कर दें। आजकल रेडी-टू-वियर साड़ियां कई तरह के कपड़ों में भी आने लगी हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेडि टू वियर साड़ी के अलग-अलग डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

रफल रेडी-टू-वियर साड़ी डिजाइंस

इस तरह की साड़ी डिजाइन पार्टी वियर के लिए बेस्ट है। इस डिजाइन की खास बात इसका फ्रिल डिजाइन है। बॉर्डर या पल्लू पर लेयर्ड फ्रिल्स बने होते हैं, जो दिखने में स्टाइलिश लगते हैं। दिखने में यह डिजाइन आपको भारी लगेंगे, लेकिन पहनने में यह साड़ियां हल्की होती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि ज्यादातर रफल डिजाइन वाली रेडी-टू-वियर साड़ियां जॉर्जेट, ऑर्गेंजा और शिफॉन कपड़े में बनती हैं। इन तीनों में जॉर्जेट सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि डिजाइन को वोल्यूम देता है।

Ready to wear sarees

image credit- Krish Creation Surat/flipkart

बेल्ट स्टाइल रेडी-टू-वियर साड़ी

साड़ी में मॉडर्न और क्लासी लुक दोनों चाहती हैं, तो रेडी-टू-वियर साड़ी स्टाइल काफी अच्छा है। इसमें साड़ी के साथ मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट बेल्ट दी जाती है, जो आपको कमर से स्लिम और फिट लुक देती है। इससे आपको साड़ी का पल्लू और कमर के पास साड़ी खुलने की चिंता नहीं रहती। हालांकि, इस तरह की साड़ियां आप रोज नहीं पहन सकतीं। इस तरह की रेडी-टू-वियर साड़ियां शादी, रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टी और फेस्टिवल में ही अच्छी लगती हैं। इस तरह की साड़ियां ज्यादातर जॉर्जेट, क्रेप, साटन और ऑर्गेंजा फैब्रिक में बनती हैं।

इसे भी पढे़ं- रॉयल लुक की पहचान है मणिपुरी साड़ी, कभी रानी-महारानियां भी करती थीं इसे पसंद

Pre stitched sarees

image credit-  Trendy Store/amazon

धोती स्टाइल रेडी-टू-वियर साड़ी डिजाइन

कुछ क्लासी और ट्रेंडी लुक चाहिए, तो आप धोती स्टाइल चुन सकती हैं। यह पहनने में काफी आरामदायक होती है। इसकी खास बात यह है कि इसमें पैरों को मूवमेंट करने के लिए अच्छा स्पेस मिल जाता है। जिससे आपको पूरे दिन चलते समय साड़ी संभालने की जरूरत नहीं होती। यह डिजाइन ट्रेडिशनल और इंडो-वेस्टर्न स्टाइल, दोनों लुक के लिए बेस्ट है। हल्दी, मेहंदी, संगीत, कॉलेज फेस्ट या फैशन इवेंट में महिलाएं इस तरह का डिजाइन चुनती हैं। इस तरह की साड़ी ज्यादातर जार्जेट, सैटिन सिल्क या क्रेप फैब्रिक में बनती हैं।

इसे भी पढ़ें- Sawan 2026: साड़ी या सूट, किस ग्रीन आउटफिट में दिखेंगी स्टाइलिश?

Dhoti style ready to wear saree designs

image credit- flysta/amazon

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए शादी, पार्टी या किसी खास मौके पर अच्छा दिखना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट रेडी-टू-वियर साड़ी डिजाइंस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं। इसका चुनाव करते समय रंग का ध्यान रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : flipkart, amazon

FAQ
रेडी-टू-वियर साड़ी किन महिलाओं के लिए सबसे अच्छी है?
उन महिलाओं के लिए काफी अच्छी है जिन्हें साड़ी पहनने में परेशानी होती है या जिनके पास समय कम होता है।
रेडी-टू-वियर साड़ियों में कौन-कौन से लेटेस्ट डिजाइन ट्रेंड में हैं?
प्री-ड्रेप्ड साड़ी और गाउन स्टाइल साड़ी जैसे डिजाइन आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये डिजाइन ट्रेडिशनल लुक के साथ मॉडर्न स्टाइल भी देते हैं।
रेडी-टू-वियर साड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
साड़ी खरीदते समय फैब्रिक, फिटिंग, डिजाइन और मौके का ध्यान रखना चाहिए। रोजाना पहनने के लिए हल्की फैब्रिक वाली साड़ी और शादी या पार्टी के लिए वर्क वाली साड़ी चुनना बेहतर रहता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।