Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:33 PM IST

सिंपल प्लेन सूट में भी चार चांद लगा देंगे ये 3 कमाल के लेस डिजाइंस

सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए आप दुपट्टे और गले पर भी लेस लगवा सकती हैं। दुपट्टे पर मोटी पट्टी वाली लेस लगवाने से, सूट और भी अच्छा दिखने लगेगा।
Updated:- 2026-08-22, 13:07 IST
beautiful lace designs for simple suit to look good

अगर आपके पास घर में कोई ऐसा सिंपल सूट रखा हुआ है, जिसे आप किसी त्योहार पर पहनना चाहती हैं, तो उसे लेस की मदद से खूबसूरत बना सकती हैं। यह छोटी-सी चीज है, लेकिन इसे सही तरीके से लगाया जाए, तो सिंपल सूट भी काफी खूबसूरत और महंगा दिखने लगता है। इसके लिए आपको पूरे सूट पर भारी काम करवाने की जरूरत नहीं पड़ती। बस ध्यान रखें कि सूट की लंबाई के हिसाब से चौड़ी या पतली लेस चुनें ।अगर सूट का रंग हल्का है, तो उसी रंग की थोड़ी डार्क शेड वाली लेस या हल्की चमक वाली लेस लगाई जा सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लेस डिजाइंस के बारे में बताएंगे, जो लगभग हर सूट के साथ मैच हो सकता है।

प्लेन सूट पर किस तरह के लेस डिजाइंस अच्छे लगेंगे?

सूट को पूरी तरह से हैवी लुक देने के लिए लेस लगवाना अच्छा रहता है। आप लेस के साथ सूट पर बीच-बीच में बिंदी और स्टोन भी लगवा सकती हैं। ज्यादातर महिलाएं गोल्डन स्टोन वाली बिंदी लगवाती हैं।

zari lace designs for festive wear

image credit- pakisatni fashion/pinterest

1- सिंपल सूट के लिए सेक्विन लेस डिजाइन

अगर आपको सूट किसी पार्टी या त्योहार में पहनना है, तो सेक्विन वाली लेस लगवा सकते हैं। इसमें छोटे-छोटे चमकीले सेक्विन लगे होते हैं, जो लाइट पड़ने पर चमकने लगते हैं।

किस तरह के सूट पर लगवाएं?

  • ब्लैक, नेवी ब्लू, और डार्क हरे सूट पर इस तरह के लेस डिजाइंस अच्छे लगते हैं।
  • लाइट रंग के सूट के लिए पतली सेक्विन वाली लेस सुंदर लगेगी।
  • इसे आप सूट पर नीचे के बॉर्डर या दुपट्टे पर लगवा सकती हैं।

how to decorate plain suits with lace

image credit- areeba raheel/pinterest

2- जरी वाली लेस डिजाइन

सूट को पूरी तरह से हैवी लुक देने के लिए यह लेस डिजाइन बेस्ट है। इसमें जितनी मोटी लेस का आप यूज करेंगी, यह सूट को उतना ही शाही लुक देगा। ऐसी लेस गोल्डन और सिल्वर में ज्यादा अच्छी लगते हैं।

किस तरह के सूट पर अच्छे लगेंगे?

  • मरून, नेवी ब्लू, ब्लैक, लाल और गुलाबी जैसे डार्क शेज वाले सूट पर ज्यादा अच्छे लगते हैं।
  • सफेद सूट के साथ हल्की गोल्डन जरी वाली लेस लगवा सकते हैं।
  • ये लेस डिजाइन बहुत ज्यादा भारी लगती है, इसलिए गले पर बहुत ज्यादा काम न करवाएं।
  • त्योहार या शादी के सूट के लिए यह लेस डिजाइन ज्यादा अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें- Onam 2026 पर गोल्डन बॉर्डर वाली कसावु साड़ी पर खूब जचेंगे ये चूड़ी और कंगन डिजाइंस

dupattas with lace borders

image credit- summifinds/pinterest

3- मोती वाली लेस डिजाइन

मोती वाली लेस बहुत ज्यादा चमकीली नहीं होती, लेकिन फिर भी यह आपके सूट को हैवी बना देती है। आप अपने पसंद के अनुसार छोटी या बड़ी मोती वाले लेस का चुनाव कर सकती हैं। अगर आपका सूट बिल्कुल सिंपल है और आप उसमें बहुत ज्यादा काम नहीं करवाना चाहतीं, तो इसे लगवाना बेस्ट रहेगा।

इसे भी पढ़ें- Onam 2026 को बनाना है खास? साड़ी के साथ पहनें ये सैंडल डिजाइंस

किस तरह के सूट पर अच्छी लगेगी?

  • सफेद, क्रीम, हल्का गुलाबी और आसमानी सूट के साथ सफेद मोती वाली लेस ज्यादा अच्छे लगते हैं।
  • सूट का रंग डार्क है, तो भी आप इसे लगवा सकती हैं, यह थोड़ा शाही लुक देता है
  • बहुत ज्यादा चौड़ी मोती वाली लेस न लगाएं, खासकर अगर सूट पहले से डिजाइन वाला है।
  • दुपट्टे की चारों तरफ मोती वाली लेस लगाने से सिंपल दुपट्टा भी खास लगेगा।

  dupattas with lace border

image credit-etsy/pinterest

निष्कर्ष- इन लेस डिजाइन को देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि ज्यादातर मार्केट में मिलने वाले सूट भी लेस की वजह से ही भारी नजर आते हैं। आप जिस तरह का लेस अपने कपड़े के लिए चुनेंगी, उसी पर आपके पूरे सूट का लुक निर्भर करेगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Etsy, Lace Trimss India/pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।