Reuse Tips: घर पर पड़ी पुरानी चादर से बनाएं ये चीजें

DIY Hacks: अक्सर हमारे घर में कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जिन्हें हम बार-बार इस्तेमाल करने के बाद हम ऐसे ही रख देते हैं और फिर एक दिन अचानक वे कपड़े बंद पड़े खराब हो जाते हैं या फट जाते हैं। ठीक इसी तरह हमारे यहां पुरानी चादर भी बंद पदि रह जाती है।
हमें इस तरह से कपड़ों की बर्बादी नहीं करनी चाहिए और इनका इस्तेमाल एक बार फिर से जरूर करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप घर पर पड़ी पुरानी चादर की मदद से आसानी से तरह-तरह की नई चीजें बना सकती हैं और अपने अपने पैसे बचा सकती हैं।
पुरानी चादर से बनाए शृग (Old Cloth Reuse)

- शृग बनाने के लिए आप कॉटन के फैब्रिक वाली चादर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हालांकि इसके लिए आप प्लेन या प्रिंटेड कैसी भी डिजाइन की चादर को चुन सकते हैं।
- शृग को स्टाइलिश बनाने के लिए आप इसमें किनारी लेस या कोई चिकनकारी लेस लगवा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Old Saree Reuse: पुरानी प्रिंटेड साड़ियों से बनाएं ये आसान आउटफिट्स, दिखेंगी लाजवाब
पुरानी चादर से बनाए नाइट सूट (DIY Using Bedsheet)

- जी हां, घर पर अक्सर चादरे रखी रह जाती है। इसके लिए अब इसे आप दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसके लिए आप क्यूट प्रिंटेड चादर को चुनें।
- प्लेन नाइट सूट बनाने के लिए आप साटन के फैब्रिक वाली चादर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- वहीं पूरा नाइट सूट बनाने के लिए आपको डबल बेड की बड़ी चादर की आवश्कता होगी।
इसे भी पढ़ें :बॉलीवुड के रोमांटिक गानों की तरह होना है तैयार तो इस तरह से करें शिफॉन साड़ी को स्टाइल
पुरानी चादर से बनाए वेस्टर्न ड्रेस (Old Bedsheet Reuse)

- वेस्टर्न ड्रेस ज्यादातर काफी महंगी होती हैं, लेकिन अगर आप चाहे तो इसे घर पर पड़ी चादर की मदद से बना सकती हैं।
- अब ये तय आपको करना है कि चादर किस प्रकार की होनी चाहिए।
- वहीं इसके लिए आप कॉटन के फैब्रिक की चादर को ही चुनें।
- साथ ही चाहे तो अंदर की तरफ अस्तर लगवा सकती हैं।
अगर आपको पुरानी चादर की मदद से ये आसान चीजों को बनाने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit : thefinespun, kesari exports, instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।