herzindagi
tips to recreate nita ambani saree

कम पैसे खर्च किए पाना चाहती हैं एक्सपेंसिव लुक तो नीता अंबानी के इन साड़ी लुक्स को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत

साड़ी को स्टाइल करने के लिए सेलेब्रिटी लुक से इंस्पायर हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए अपनी बॉडी टाइप का भी खास ख्याल रखें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-03-01, 21:08 IST

साड़ी का चलन एवरग्रीन फैशन में रहता है और इसके कई डिजाइंस भी आपको मार्केट तथा सोशल मीडिया पर देखने को नजर आ जाएंगे। वहीं आजकल सोशल मीडिया के जमाने में हम भी इन सेलिब्रिटीज की तरह स्टाइलिश नजर आना चाहते हैं। इसके लिए हम अक्सर इनके एक्सपेंसिव लुक्स को री-क्रिएट करते हैं।

एक्सपेंसिव लुक्स को हम सभी खरीद नहीं सकते हैं। सेलेब्रिटी की बात करें तो नीता अंबानी के साड़ी लुक्स आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आप आसानी से नीता अंबानी की एक्सपेंसिव साड़ी लुक्स को आसानी से री-क्रिएट कर पाएंगी।

सीक्वेन लुक साड़ी 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

 

सीक्वेन वर्क साड़ी आजकल काफी चलन में है। वहीं ब्लैक कलर क्लासी और स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है। इस तरह के लुक के लिए आप फैब्रिक लेकर री-क्रिएट कर सकते हैं। हालांकि, ये सीक्वेन साड़ी लुक डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह की साड़ी के साथ ब्लाउज के लिए आप साटन फैब्रिक की मदद लेकर बनवा सकती हैं। इस तरह के लुक के साथ पर्ल ज्वेलरी या ग्रीन एमराल्ड वाली डायमंड ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: नीता अंबानी के इन स्टाइलिश साड़ी लुक्स को आप भी कर सकती हैं कम बजट में रीक्रिएट

शिफॉन साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

प्लेन साड़ी पहनना पसंद करते हैं तो इस तरीके की एक ही कलर में बिना बॉर्डर वाली साड़ी खरीद सकती हैं। स्टेटमेंट के लिए आप शोल्डर पर इस तरह से पर्ल वर्क का केप या जैकेट स्टाइल कर सकती हैं। हालांकि यह स्टाइलिश लुक डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह के साड़ी के साथ आप बड़े साइज के पर्ल स्टड्स इयररिंग्स को पहन सकती हैं। आप चाहे तो ज्वेलरी की मदद से भी इस तरह का स्टेटमेंट नेकलेस बनवा सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: कम पैसे खर्च कर पाना है क्लासी लुक? नीता अंबानी के इन साड़ी लुक्स को करें अपने बजट में रीक्रिएट

सिल्क साड़ी लुक 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anamika Khanna (@anamikakhanna.in)

वैसे तो सिल्क में आपको कई डिजाइन की साड़ियां मिल जाएंगी, लेकिन नीता अंबानी के इस लुक को री-क्रिएट करने के लिए आप फैब्रिक के लिए ऑफव्हाइट कलर के प्लेन या हल्के कढ़ाई वाले डिजाइन को खरीदकर इस पर लेस लगवा सकती हैं। वहीं ब्लाउज के लिए आप इसके साथ मल्टी-शेड का रेडीमेड ब्लाउज खरीद सकती हैं। हेयर बन बनाकर और कुंदन ज्वेलरी पहन कर आप अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं। हालांकि, नीता अंबानी के इस साड़ी लुक को डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया गया है।

 

अगर आपको नीता अंबानी जैसा एक्सपेंसिव साड़ी लुक री-क्रिएट करने के लिए टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।