herzindagi
ways to make old plain suit look stylish

पुराने प्लेन सूट को इन टिप्स की मदद से दें डिजाइनर लुक

पुराने प्लेन सूट को स्टाइलिश और डिजाइनर लुक देने के लिए आपको हजारों रूपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप मोती और लेस की मदद से सूट को नया लुक दे सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-11-21, 20:05 IST

ट्रेडिशनल कपड़ों का फैशन कभी भी पुराना नहीं हो सकता है। खासतौर पर सूट हमेशा से ही फैशन ट्रेंड का हिस्सा रहे हैं। सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है। कुछ लोगों को हैवी सूट पहनना पसंद होता है तो अन्य को सिंपल प्लेन सूट।

अक्सर यह होता है कि बाजार में सूट की इतनी वैरायटी आती है कि हमारा दिमाग कंफ्यूज हो जाता है। ऐसे में हम नया सूट खरीद लेते हैं और पुराने पड़े प्लेन सूट को पहनना छोड़ देते हैं।

क्या आपका भी प्लेन सूट वार्डरोब के कोने में पड़ा है? आप अपने प्लेन सूट को डिजाइनर लुक देकर दोबारा पहन सकती हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे होगा? तो आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने पुराने प्लेन सूट को स्टाइलिश और डिजाइनर लुक दे सकती हैं। 

प्लेन सूट को नए जैसा कैसे बनाएं?

how to make old plain suit to look new

प्लेन सूट को नया जैसा बनाने के लिए आप डाई करवा सकती हैं। डाई करवाने के लिए बाजार जाएं। अपना मनपसंद रंग चुनें। आप चाहें, तो किसी डिजाइन या प्रिंट में भी डाई करवा सकती हैं। डाई में डिजाइन बनवाने के पैसे ज्यादा होते हैं। 

प्लेन सूट को डिजाइनर लुक देने का तरीका?

how to make old plain suit to look designer

क्या आपका प्लेन सूट पुराना हो चुका है? इस कारण से आप इसे पहनती नहीं हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने प्लेन सूट को आसानी से नया लुक दे सकती हैं। प्लेन सूट को डिजाइनर लुक देने के लिए मिरर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

नहीं नहीं हम घर में इस्तेमाल होने वाले बड़े शीशे की बात नहीं कर रहे हैं। बाजार में आपको अलग-अलग शेप और साइज के छोटे-बड़े मिरर मिल जाएंगे। इन मिरर को फैब्रिक ग्लू की मदद से आप सूट पर चिपक सकती हैं। आप चाहें, तो मिरर से कोई डिजाइन भी बन सकती हैं, जैसे फ्लावर डिजाइन या केवल सूट के बॉर्डर पर यह लगा सकती हैं। अपने प्लेन सूट की खूबसूरती को दोगुना बढ़ाने के लिए मिरर के साइड में मोती या पर्ल लगाएं। (लूज जींस के लिए हैक्स

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Old Saree Reuse: पुरानी प्रिंटेड साड़ियों से बनाएं ये आसान आउटफिट्स, दिखेंगी लाजवाब

प्लेन सूट को स्टाइलिश लुक कैसे दें? 

how to make old plain suit to look stylish

प्लेन सूट को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है। आप सूट के बॉर्डर में लेस या गोटा पत्ती लगा सकती हैं। आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और कलर के गोटा पट्टी मिल जाएंगे।

इनके उपयोग से आपका पुराना प्लेन सूट नया लगेगा। इसके अलावा, आप चाहें तो बॉर्डर पर लेस लगवाने की जगह केवल नेक पर गोटा पट्टी लगवाकर अपने सूट को सुंदर बना सकती हैं। (अनारकली सूट के डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के रोमांटिक गानों की तरह होना है तैयार तो इस तरह से करें शिफॉन साड़ी को स्टाइल

प्लेन सूट को स्टाइल करने के टिप्स 

  • प्लेन सूट में स्टाइलिश लुक के लिए आप इसके साथ कलरफुल दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। फुलकारी और बंधनी प्रिंट के दुपट्टे प्लेन सूट के साथ बेहद अच्छे लगते हैं।
  • आप चाहें, तो केवल हैवी ज्वेलरी पहन कर भी अपने प्लेन सूट के लुक को इन्हांस कर सकती हैं। मार्केट में आपको हैवी ज्वेलरी में ऑक्सीडाइज्ड से लेकर गोल्ड तक का कलेक्शन मिल जाएगा।
  • प्लेन प्लेन सूट के साथ शरारा या किसी अन्य रंग का प्लाजो भी पहन सकती हैं। 

 

 

आप भी चीजों के उपयोग से अपने प्लेन सूट को डिजाइनर और स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।