Wedding Lehenga Latkan: महंगी लटकन खरीदने की बजाए, इन तरीकों से घर पर कम पैसों में ऐसे करें तैयार

शादी का सीजन शुरू होने वाला है। इस सीजन सबसे ज्यादा लड़कियां लहंगा खरीदती हैं ऐसा इसलिए क्योंकि उसके साथ वो अलग-अलग तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं साथ ही उसे वियर करके सबसे अलग भी नजर आ सकती हैं। लेकिन जब बात आती है इसकी लटकन की जो की ज्यादातर लहंगे में अच्छी नहीं आती है तो इसे खरीदने के लिए हम बाजार जाते हैं और काफी ज्यादा दामों में इसे खरीदते हैं।
अगर आपको भी ये काफी ज्यादा पैसों में बाजार में मिल रही है तो वहां से खरीदने की बताए यहां बताए गए टिप्स की मदद से इसे घर पर तैयार करें और लहंगे में लगाएं और शादी के लिए तैयार हो जाएं।
पिलो डिजाइन लटकन बनाने का तरीका

अगर आपको पिलो डिजाइन वाली लटकन पसंद है और चाहती हैं सिंपल डिजाइन को यूनिक बनाना तो इसके लिए आपको बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
इसे बनाने के लिए सामग्री
- बीड्स
- स्टोन
- गोल्ड और सिल्वर थ्रेड
- मैटेलिक या फिर वेलवेट कपड़ा
- सिलाई मशीन
- फैब्रिक ग्लू
लटकन बनाने का तरीका
- सबसे पहले आपको कपड़ा लेना है और चौकोर में इसकी कटिंग करनी है।
- अब इसमें तीनों साइड सिलाई करनी है।
- इस बात का ध्यान रखें की सिलाई उल्टी तरफ से करें।
- अब बची हुई कपड़ों की कतरन को इसके अंदर डालें और डोरी का हिस्सा (लहंगा लटकन डिजाइन) लगाकर फिर सिलाई मारे।
- इसके बाद एक धागा लें और उसमें छोटे बड़े साइज के हिसाब से मोती लगाएं।
- फिर इसे नीचे सिरे पर सिलाई करें।
- इसी तरीके से सारे सिरे पर मोती लगाएं।
- आप इसी तरीके के मोती को ऊपर की तरफ लगा सकती हैं।
- इससे लटकन और सुंद लगेगी।
- आप चाहे गोल्डन या सिल्वर थ्रेड से इसपर नाम भी लिख सकती हैं।
- इन टिप्स की मदद से आपकी लटकन कम पैसों में बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Blouse Latkan Designs: डोरी वाले ब्लाउज के साथ खूब जचेंगे लटकन के ये खास डिजाइंस
गोल डिजाइन वाली लटकन

आपको अलग इयररिंग्स डिजाइन वाली लटकन पसंद है तो इसे भी आप घर पर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में समय भी कम लगेगा।
लटकन बनाने की सामग्री
- मोती
- टूटा हुआ गोल इयररिंग
- कपड़ा
- थ्रेड
लटकन बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आपको टूटा हुआ इयररिंग्स लेना है।
- फिर इसमें थ्रेड की मदद से मोती को बीच और साइड में लगाना है।
- ऊपर की तरफ के लिए कपड़े की मदद से गोल लड्डू बनाना है और इसपर (घर पर लटकन बनाने का तरीका) भी धागे में मोती पिरो कर लगाने हैं।
- फिर ऊपर की तरफ गोल्डन कलर के स्टोन लगाने हैं और थ्रेड को इसके साथ अटैच करना है।
- इस तरीके से आपकी लटकन बनकर तैयार हो जाएगी।
- इसे आप लहंगे पर लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सिंपल ब्लाउज के लिए बेस्ट हैं ये लटकन डिजाइन
इस तरीके से आप बाजार से खरीदने की बजाए घर पर इन्हें तैयार कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।