ऑफिस की जल्दी में रोज वही पोनीटेल? 5 मिनट में बनाएं ये स्टाइलिश हेयरस्टाइल, लुक दिखेगा क्लासी

5 minute hairstyle for office
सुबह ऑफिस जाने की जल्दी हो तो सबसे पहले बालों को लेकर टेंशन होने लगती है। कभी कपड़े देखने होते हैं, तो कभी टिफिन और बाकी काम निपटाने होते हैं। ऐसे में बालों को बनाने के लिए ज्यादा समय ही नहीं बचता है। इसलिए ज्यादातर लड़कियां रोज एक ही पोनीटेल बनाकर ऑफिस चली जाती हैं। यह हेयरस्टाइल भले ही बनाने में आसान लगे, लेकिन रोजाना एक जैसा लुक देखकर आप भी बोर हो सकती हैं।
ऑफिस जाने के लिए 5 मिनट में बनाएं ये हेयरस्टाइल
अच्छी बात यह है कि बालों को सुंदर और स्टाइलिश बनाने के लिए आपको पार्लर जाने या ज्यादा समय लगाने की जरूरत भी नहीं है। कुछ ऐसे हेयरस्टाइल भी हैं, जिन्हें आप घर पर सिर्फ 5 मिनट में बना सकती हैं। ये ऑफिस के लिए अच्छे भी लगेंगे और आपका लुक भी पहले से ज्यादा स्मार्ट नजर आएगा। आइए उन हेयरस्टाइल के बारे में जानते हैं-
image credit- pexels
1. हाफ अप हेयरस्टाइल
अगर आप बालों को पूरी तरह बांधना नहीं चाहती हैं, तो हाफ अप हेयरस्टाइल अच्छा रहेगा। इसमें आपके आधे बाल बंधे होंगे और बाकी खुले रहेंगे। इससे चेहरा भी साफ दिखता है और बालों को खुला रखने का शौक भी पूरा हो जाता है। इसे बनाने के लिए-
- सबसे पहले बालों को अच्छी तरह सुलझा लें।
- दोनों कानों के ऊपर से आगे वाले बालों का थोड़ा हिस्सा लें।
- इन बालों को पीछे ले जाकर रबर बैंड या क्लॉ क्लिप से बांध लें।
- ऊपर के बालों को थेाड़ा सा ढीला करें, ताकि उनमें थोड़ा वॉल्यूम दिखे।
- चाहें तो चेहरे के पास दो पतली लटें भी निकाल सकती हैं।
image credit-pexels
2. मेसी बन हेयरस्टाइल
ऑफिस के लिए जल्दी तैयार होना है और बाल भी स्टाइलिश दिखाने हैं, तो मेसी बन ट्राई कर सकती हैं। इस हेयरस्टाइल की खास बात यह है कि इसमें बालों का बिल्कुल परफेक्ट तरीके से बंधना नहीं होता है। थोड़े बिखरे बाल भी इसमें आपको स्टाइलिश लुक दे सकते हैं। खासकर मीडियम और लंबे बालों में यह स्टाइल अच्छा लगता है। इस हेयरस्टाइल को बनाने के लिए-
- सबसे पहले सारे बालों को पीछे की तरफ इकट्ठा कर लें।
- अब अपनी पसंद के हिसाब से ऊंची या बीच में पोनीटेल बनाएं।
- पोनीटेल को घुमाकर गोल आकार में बन बांध लें।
- इसे रबर बैंड या हेयर पिन से सेट कर दें।
- चेहरे के पास कुछ लटें छोड़ दें।
image credit-excite.co
3. ट्विस्टेड लो पोनीटेल
अगर आपको पोनीटेल बनाना ही पसंद है, लेकिन रोज वही पुराना स्टाइल अच्छा नहीं लगता है तो इसमें थोड़ा चेंजेस भी आप कर सकती हैं। ट्विस्टेड लो पोनीटेल देखने में काफी क्लासी लगती है। इसे ऑफिस के साथ शाम को दोस्तों के साथ बाहर जाने के लिए भी बना सकती हैं। इसके लिए-
- सबसे पहले बालों में कंघी करके नीचे की तरफ पोनीटेल बना लें।
- अब रबर बैंड को थोड़ा ढीला करें।
- रबर बैंड के ठीक ऊपर बालों के बीच उंगलियों से थोड़ी जगह बनाएं।
- अब पोनीटेल को ऊपर की तरफ से उस जगह के अंदर निकालें।
- बालों को थोड़ा सा नीचे खींचकर ट्विस्ट को सेट कर लें।
image credit-pinterest/hair motive
4. सिंपल चोटी या फिशटेल ब्रेड
अगर आप ऑफिस में कुर्ती, सूट या दूसरे इंडियन कपड़े पहनती हैं, तो चोटी वाला हेयरस्टाइल भी आप पर काफी अच्छा लगेगा। आप चाहें तो सिंपल तीन हिस्सों वाली चोटी भी बना सकती हैं या फिर फिशटेल ब्रेड ट्राई कर सकती हैं। दोनों ही स्टाइल सही लगेंगे। इसे बनाने के लिए-
- सबसे पहले बालों को पीछे की तरफ ले जाकर दो या तीन हिस्सों में बांट लें।
- सिंपल चोटी के लिए बालों के तीन हिस्से करें।
- अब एक-एक करके दाएं और बाएं हिस्से को बीच में लाते हुए चोटी बनाएं।
- फिशटेल बनानी है तो बालों के दो हिस्से करें और दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े बालों को लेकर दूसरी तरफ मिलाती जाइए।
- सबसे आखिर में रबर बैंड या स्क्रंची लगा लें।
image credit-Pinterest/etsy
5. बबल पोनीटेल
अगर आप पोनीटेल में ही कुछ अलग स्टाइल चाहती हैं, तो बबल पोनीटेल अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसमें बालों को एक ही जगह बांधने के बजाय पूरी पोनीटेल में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रबर बैंड लगाए जाते हैं। इससे बालों में छोटे-छोटे बबल जैसे शेप बन जाते हैं। इसके लिए आप-
- सबसे पहले बालों में कंघी करके अपनी पसंद के हिसाब से हाई या मिड पोनीटेल बनाएं।
- अब पोनीटेल की लंबाई में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर छोटे रबर बैंड लगाएं।
- हर दो रबर बैंड के बीच बालों को थोड़ा सा बाहर की तरफ खींच लें।
- इससे बालों में गोल बबल जैसा लुक आने लगेगा।
- अब सभी हिस्सों को बराबर सेट कर लें।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 30 सेकेंड में बनाएं परफेक्ट मेसी बन, अपनाएं डबल रबर बैंड ट्रिक
हेयरस्टाइल बनाते समय इन बातों का भी रखें ध्यान
अगर आप हेयरस्टाइल बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान भी रखना होगा। जैसे-
- बालों को बांधने से पहले अच्छी तरह सुलझा लें।
- बहुत टाइट रबर बैंड न लगाएं।
- ऑफिस के लिए बहुत ज्यादा हेयर एक्सेसरीज इस्तेमाल न करें।
- अपने बालों की लंबाई और पसंद के हिसाब से स्टाइल चुनें।
- पहली बार कोई नया हेयरस्टाइल बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है, इसलिए पहले घर पर ट्राई कर लें।
यह भी पढ़ें- ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर खूब जमेंगे ये हेयरस्टाइल्स, देखें बेस्ट ऑप्शंस
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।