बिंदी देखने में भले ही छोटी-सी हो, लेकिन यह आपके पूरे लुक को बदल सकती है। माथे पर लगाई गई छोटी सी बिंदी आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देती है। अक्सर यह देखने में आता है कि जब महिलाएं एथनिक वियर के साथ बिंदी लगाती हैं तो वे अपने आउटफिट के कलर व ओकेजन को ध्यान में रखकर बिंदी का चयन करती हैं। कभी-कभी बिंदी को लेकर महिलाओं की कुछ पर्सनल च्वॉइस भी होती है। मसलन, कुछ महिलाएं छोटी सी बिंदी लगाना पसंद करती हैं तो कुछ बोल्ड लुक क्रिएट करने के लिए बड़ी साइज की बिंदी लगाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बिंदी का चयन करते समय आपको अपने फेस शेप का भी खासा ख्याल रखना चाहिए।
जी हां, बिंदी के कलर से लेकर अपनी पसंद को ध्यान में रखने के साथ-साथ फेस शेप का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता है। यूं तो हर बिंदी खूबसूरत होती है, लेकिन वह आपके चेहरे पर भी अच्छी लगे, यह जरूरी नहीं है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप अपने फेस शेप के अनुसार किस तरह की बिंदी का चयन कर सकती हैं-
राउंड फेस शेप के लिए बिंदी
राउंड फेस शेप की महिलाओं के गाल सबसे चौड़े होते हैं, जिसकी वजह से उनका चेहरा गोल नजर आता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आप लंबी या वर्टिकल बिंदी का चयन करें, क्योंकि यह चेहरे को लंबा दिखाने में मदद करेगी। कभी भी राउंड शेप बिंदी को ना लगाएं, क्योंकि इससे चेहरा और ज्यादा गोल लगेगा। क्लासिक लुक के लिए आप सिंपल लंबी लाल बिंदी लगा सकती हैं। वहीं किसी फंक्शन के लिए क्रिस्टल की छोटी लाइन वाली डिजाइनर बिंदी का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।
हार्ट फेस शेप के लिए बिंदी
हार्ट फेस शेप में माथा चौड़ा और चिन प्वॉइंटेड होता है। ऐसे फेस शेप के लिए छोटी गोल या वी शेप बिंदी काफी अच्छी मानी जाती है। आप बिंदी में सिंपल डिज़ाइन रखें ताकि माथे की चौड़ाई बैलेंस हो। आप छोटे ड्रॉप शेप्ड या वी शेप क्रिस्टल बिंदी लगा सकती हैं। इसके अलावा, छोटी सी क्यूट लाल व काली बिंदी भी आपके चेहरे पर काफी अच्छी लगेगी।
लॉन्ग रेक्टेंगुलर फेस शेप के लिए बिंदी
इस तरह का चेहरा लंबा होता है और चौड़ाई कम होती है। इस फेस शेप के लिए चौड़ी व गोल बिंदियां सबसे अच्छी मानी जाती हैं, क्योंकि इससे उनका चेहरा छोटा महसूस होता है। आप गलती से भी लंबी या वर्टिकल बिंदी न लगाएं, क्योंकि इससे आपका चेहरा और लंबा लगेगा। आप मीडियम साइज़ की गोल लाल बिंदी, हॉरिजॉन्टल ओवल डिज़ाइन वाली बिंदी या फिर डबल डॉट वाली बिंदी भी लगा सकती हैं।
ये भी पढ़ें:Bindi Styling Tips: आज से फॉलो करें बिंदी के ये 4 स्टाइलिश तरीके, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
ओवल फेस शेप के लिए बिंदी
ओवल फेस शेप में माथा और ठुड्डी बैलेंस में होते हैं। इस तरह के फेस शेप पर लगभग हर तरह की बिंदी अच्छी लगती है। आप गोल से लेकर स्क्वायर या लंबी बिंदी आसानी से लगा सकती हैं। बिंदी में एक्सपेरिमेंटल होकर आप बोल्ड या सिंपल लुक दोनों आसानी से क्रिएट कर सकती हैं।
View this post on Instagram
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- instagram/kajol/shraddha kapoor
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों