Fri Oct 2, 2026 | Updated 08:35 PM IST

क्या आप भी गलत साइज की ब्रा पहन रही हैं? घर पर ऐसे नापें अपना सही Bra Size

गलत साइज की फिटिंग और लुक खराब करने के साथ कंधे-पीठ के दर्द का कारण भी बन सकती है। ऐसे में सही साइज वाली ब्रा बहुत जरूरी होती है। आइए जानते हैं है पर ब्रा साइज का कैसे पता कर सकते हैं? 
Updated:- 2026-10-02, 18:59 IST
image

परफेक्ट लुक पाने और फिटिंग वाले कपड़े पहनने के लिए सही इनरवियर का होना बहुत जरूरी होता है। अक्सर महिलाएं इनरवियर पहन तो लेती हैं, लेकिन सही साइज का चुनाव नहीं कर पातीं। गलत साइज की ब्रा न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी को खराब करती है, बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। बहुत ज्यादा टाइट या ढीली ब्रा स्किन पर लाल निशान, कंधे व पीठ में दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है। अगर आप भी बिना साइज नापे ब्रा खरीद रही हैं, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आज हम आपको कुछ बेहद आसान स्टेप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर ही अपने लिए परफेक्ट ब्रा साइज चुन सकती हैं।

घर पर सही ब्रा साइज मापने के 2 आसान स्टेप्स

सही ब्रा आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाती है और आपको कई तरह की परेशानियों से बचाती है। साइज मापने के लिए आप इन दो स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं- 

02 (4)

स्टेप 1: बैंड साइज नापें

सबसे पहले इंची टेप को अपनी छाती के ठीक नीचे यानी रिब केज के चारों तरफ घुमाकर नापें। टेप को न तो बहुत टाइट रखें और न ही बहुत ढीला। अगर नाप 32 या 34 इंच आता है, तो यही आपका बैंड साइज है। अगर नाप 31 या 33 इंच आता है, तो इसमें 1 इंच जोड़कर अगला सम नंबर जैसे 31 को 32 या 33 को 34 मान लें। वही आपका सही बैंड साइज होगा। 

यह भी पढ़ें- Blouse Designs For Heavy Breast: हैवी ब्रेस्ट के लिए टेलर से सिलवाएं ये ब्लाउज, लुक लगेगा अच्छा

स्टेप 2: बस्ट साइज नापें

अब इंची टेप को अपनी छाती के सबसे उभरे हुए हिस्से यानी निप्पल के लेवल पर रखकर नापें। यह आपका बस्ट साइज बताएगा।

कप साइज निकालने का आसान तरीका

कप साइज निकालना बेहद आसान है। इसके लिए अपने ब्रेस्ट साइज में से बैंड साइज को घटा दें -

अगर आपका बैंड साइज 34 इंच है और बस्ट साइज 36 इंच है, तो दोनों में 2 इंच का अंतर (36 - 34 = 2) हुआ। इसका मतलब है कि आपका सही ब्रा साइज 34 B है।

गलत साइज की ब्रा पहनने के नुकसान

अगर आप गलत साइज की ब्रा पहनती हैं, तो इससे आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं -

  • ज्यादा हैवी ब्रेस्ट वाली महिलाओं को अगर सही सपोर्ट न मिले, तो कंधों और ऊपरी पीठ में तेज दर्द हो सकता है।
  • बहुत टाइट ब्रा पहनने से स्किन इंफेक्शन, रैशेज और त्वचा पर गहरे निशान पड़ सकते हैं।
  • बहुत टाइट या गलत ब्रा आपके बॉडी पोस्चर को बिगाड़ सकती है, जिससे रीढ़ की हड्डी पर बुरा असर पड़ता है।
  • अत्यधिक टाइट ब्रा की वजह से अक्सर महिलाओं को सांस लेने में भारीपन या असहजता महसूस होती है।  

01 (5)

यह भी पढ़ें- Heavy Breast Blouse Designs: हैवी ब्रेस्ट पर कमाल दिखेंगे ये 4 तरह के ब्लाउज डिजाइन, बढ़ाएंगे आपकी खूबसूरती

निष्कर्ष:अगर आप भी अभी तक बिना मेजरमेंट के कोई भी ब्रा खरीद रही थीं, तो ऐसा करने से बचें। ब्रा सिर्फ एक कपड़े का टुकड़ा नहीं है, बल्कि यह आपकी बॉडी को कंफर्ट और सही पोस्चर देती है। एक गलत साइज की ब्रा आपको कई तरह की शारीरिक परेशानियां दे सकती है। ऐसे में ऊपर बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप घर पर ही अपनी ब्रा का सही साइज पता कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(image credit: magnific)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।