herzindagi
image

Style DIY: आलिया भट्ट की व्हाइट साड़ी को घर पर करें डिजाइन, श्वेता महादिक से जानें तरीका

आलिया भट्ट की तरह खूबसूरत नजर आना है, तो इसके लिए आप भी आलिया भट्ट की साड़ी को घर पर डिजाइन कर सकती हैं। इसे डिजाइन करना और स्टाइल करके आप भी एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत नजर आएंगी।
Editorial
Updated:- 2025-01-30, 08:00 IST

आलिया भट्ट को हर कोई पसंद करता है। इसलिए हर कोई उनकी तरह आउटफिट को स्टाइल करना पसंद करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वो भी उनके स्टाइलिंग के तरीके को पसंद करते हैं। इसलिए उनके आउटफिट को रीक्रिएट करने की कोशिश करते हैं। इस बार श्वेता महादिक जो कि एक टीवी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने आलिया भट्ट के व्हाइट साड़ी को डिजाइन किया। आपको बता दें कि ये काफी ट्रेंड कि थी जिसे दोबारा उन्होंने डिजाइन किया है। चलिए आपको बताते हैं आप भी इसे घर पर कैसे तैयार कर सकती हैं।

साड़ी के लिए सामान

Alia bhatt saree look

  • साटन फैब्रिक
  • रिबन
  • फैब्रिक वाटर कलर
  • सिलाई मशीन

साड़ी बनाने का तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shweta Mahadik (@shwetmahadik)

  • इसके लिए आपको साड़ी से माचिंग कलर और फैब्रिक को खरीदकर बाजार से लाना है।
  • अब आपको इसमें फूल और पत्तियों के डिजाइन को थोड़े-थोड़े गैप में बनाने हैं।
  • अब इसमें साड़ी के मैचिंग कलर को डालना है।
  • जब ये कलर अच्छे सूख जाए तो इसमें बॉर्डर वर्क के लिए रिबन का इस्तेमाल करना है।
  • रिबन लगाने के बाद इसे सिलाई करके सेट करना है।
  • इसके बाद आपको सेम डिजाइन वाला ब्लाउज स्टाइल करना है।
  • इस तरह से आपकी साड़ी रेडी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Leheriya Print Saree: स्प्रिंग के मौसम में स्टाइल करें लहरिया प्रिंट वाली साड़ियां, जानें कैसे करें स्टाइल

इन इवेंट में स्टाइल करें साड़ी

साड़ी को स्टाइल करने के लिए आपको किसी खास मौके की जरूरत नहीं है। आलिया भट्ट ने इस साड़ी को फैमिली इवेंट में स्टाइल किया। इसे आप चाहें तो अपने ऑफिस इवेंट में वियर कर सकती हैं। इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। साथ ही, नया डिजाइन कलेक्शन में ऐड हो जाता है। इसके साथ आप पर्ल वाली ज्वेलरी भी पहन सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi Saree Looks: नोरा फतेही की तरह दिखना है स्लिम, एक्ट्रेस के साड़ी स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

इस बार अपनी साड़ी को डिजाइन करना सीखा है। उनकी वीडियो को देखकर और भी आउटफिट को डिजाइन करना सीख सकती हैं। इससे आपको ही अलग डिजाइन वाले आउटफिट को डिजाइन करना आ जाएगा। जिसे वियर करके आप अच्छी लगेंगी। मार्केट में जाकर ज्यादा पैसे खर्च करने से बच जाएंगी। साथ ही, फैब्रिक और डिजाइन के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेेगी। बस आपको एक बार इनकी वीडियो को देखकर कपड़ों को डिजाइन करना सीखना है। अगली बार से आप भी अच्छे से कपड़ों को डिजाइन करना सीख जाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Alia Bhatt

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।