herzindagi
image

Alia Bhatt Saree Look: व्हाइट प्रिंट साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं आलिया भट्ट, आप भी कर सकती हैं लुक रीक्रिएट

आलिया भट्ट का साड़ी लुक हमेशा से ही खास रहता है। इसलिए हर कोई इनके लुक्स को इंस्टाग्राम पर जरूर फॉलो करता है। इसे रीक्रिएट करने के बारे में सोचता है, ताकि वो भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आए। 
Editorial
Updated:- 2024-12-17, 10:07 IST

आलिया भट्ट की एक्टिंग से ज्यादा लोग उनके लुक्स के दिवाने हैं। हर किसी को उनका आउटफिट स्टाइल करने का तरीका काफी पसंद आता है। इसलिए हर कोई उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है। कई बार लोग इस तरह के आउटफिट को डिजाइन करवाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखाई देता है। इस बार उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी को वियर किया। साड़ी में वो बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थी। आप भी चाहें तो इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आ सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह से आप लुक रीक्रिएट कर सकती हैं।

आलिया भट्ट की व्हाइट साड़ी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

इस तस्वीर में आलिया भट्ट ने व्हाइट कलर की साड़ी को स्टाइल किया है। इसे सब्यासाची ने डिजाइन किया है। साड़ी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इसमें प्रिंट और बॉर्डर का डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसके साथ ब्लाउज प्लेन डिजाइन का वियर किया है। इससे उनका लुक क्लासी लग रहा है। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। इस तरह की साड़ी को आप भी बाजार से जाकर खरीद सकती हैं। इस तरह में आप प्रिंट अपने पसंद का ले सकती हैं।

साड़ी के स्टाइल की सिंपल ज्वेलरी

Jewellery designs (4)

आलिया भट्ट ने साड़ी के साथ सिंपल डिजाइन वाली ज्वेलरी को स्टाइल किया। इस तरह की ज्वेलरी में पर्ल और ग्रीन स्टोन वर्क किया गया था। जिसे सब्यासाची ने डिजाइन किया। इस तरह के चोकर नेकलेस सेट के साथ उनका लुक और भी खूबसूरत नजर आ रहा था। साड़ी के साथ नेकलेस के अलावा उन्होंने स्टड इयररिंग्स को स्टाइल किया।

इसे भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की तरह आप भी नजर आ सकती हैं खूबसूरत, देखें आउटफिट की तस्वीरें

यह विडियो भी देखें

मेकअप लुक रहा सिंपल

Makeup look (4)

साड़ी की तरह उन्होंने मेकअप लुक को भी सिंपल रखा। आंखों को हाइलाइट करने के लिए आईलाइनर और लाइट कलर का आईशैडो लगाया। बेस को सिंपल रखा हाइलाइटर का इस्तेमाल थोड़ा ज्यादा किया। लिपस्टिक शेड के लिए न्यूड कलर को चूज किया। इससे उनका पूरा मेकअप लुक अच्छा नजर आ रहा था। इससे वो अच्छी नजर आ रही थी। आप भी ऐसे ही लुक को क्रिएट कर  सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Green Stone Jewellery: इन आउटफिट कलर्स के साथ स्टाइल करें ग्रीन स्टोन ज्वेलरी, दिखेंगी खूबसूरत

आलिया भट्ट का ये लुक आप भी क्रिएट कर सकती हैं और एक्ट्रेस की तरह सुंदर नजर आ सकती हैं। इससे आपको ज्यादा चीजों को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Alia Bhatt

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।