herzindagi
saree draping tips

Nora Fatehi Saree Looks: नोरा फतेही की तरह दिखना है स्लिम, एक्ट्रेस के साड़ी स्टाइलिंग टिप्स को करें फॉलो

Nora Fatehi Saree Looks: यदि आप भी नोरा फतेही की तरह साड़ी में स्लिम लुक चाहती हैं, तो आज हम आपको अभिनेत्री के स्टाइलिंग टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको अपनजर आप भी गॉर्जियस नजर आ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-01-28, 18:39 IST

नोरा फतेही बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस अभिनेत्री हैं, जो कि अपनी एक्टिंग से ज्यादा खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर छाई रहती हैं। अभिनेत्री का हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा जाता है। नोरा के स्लिम फिगर पर हर ऑउटफिट अट्रैक्टिव लगता है। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक डीवा का हर अटायर क्लासी होता है। नोरा अब तक कई फिल्मों के जरिए फैंस को अपना दीवाना बना चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर इंटरनेट सेंसेशन बनी रहती हैं। एथनिक लुक में तो नोरा बेहद खूबसूरत लगती हैं। फैंस भी उनके इंडियन आउटफिट्स को पसंद करने के साथ रीक्रिएट भी करते हैं।

यदि आपको भी नोरा फतेही के साड़ी लुक्स अच्छे लगते हैं और आप साड़ी में उनके जैसा स्लिम दिखना चाहती हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ स्टाइलिंग टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके खुद को अभिनेत्री के जैसा परफेक्ट लुक दे सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं नोरा के डिफरेंट और स्टाइलिश साड़ी लुक्स पर।  

सिक्विन वर्क साड़ी

nora fatehi

नोरा फतेही डार्क ग्रीन कलर की सिक्विन वर्क साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। साथ में उन्होंने स्टोन वर्क वाला ब्लाउज पेयर किया है। ऐसे में डीवा का ओवरऑल लुक पार्टी परफेक्ट है। अभिनेत्री की साड़ी रेडी टू वियर है। जिसकी प्लेट्स बनी हुई है जबकि पल्लू को उन्होंने नीचे की साइड से ब्रॉड रखते हुए ऊपर की ओर स्लिम करके टक किया है। इस ड्रेपिंग स्टाइल से नोरा का परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट हो रहा है। इस तरह की साड़ी के संग चोकर नेकपीस बेस्ट रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra Saree: परफेक्ट सेलिब्रिटी लुक पाने के लिए काम आएंगे देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ये साड़ी लुक्स

नेटिड साड़ी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

यदि आप भी अभिनेत्री की तरह गॉर्जियस दिखने का सोच रही हैं, तो आप उनके जैसे लाइट पिंक कलर की नेटिड साड़ी को कॉपी कर सकती हैं। नेटिड साड़ियां ट्रांसपेरेंट होती हैं। साथ ही, इनका फैब्रिक थोड़ा वेवी स्टाइल में होता है। ऐसे में आप नेट वाली साड़ियों को ओपन पल्लू में कैरी करें। अभिनेत्री की फोटो से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ऐसी साड़ी के लग आप स्लीक सिल्वर नेकपीस पेयर अप कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

रफल साड़ी लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

यदि आप भी नोरा की तरह अपनी स्लिम फिगर फ्लॉन्ट करना चाहती हैं, तो रफल साड़ी को फ्लेयर पल्लू लुक देते हुए कंधे पर टक करें। ऐसा करने से साइड से आपका फिगर शानदार नजर आएगा। वहीं ऐसी साड़ी के साथ आप पेटीकोट की जगह बॉडी शेपर पहनें। रफल साड़ी के साथ पेंडेंट नेकलेस और पोनी हेयर स्टाइल बेस्ट लुक है।

ये भी पढ़ें: Celebrity Saree:सोनम कपूर के ये साड़ी लुक्स हैं बेस्ट, आप करें ट्राई, दिखेंगी स्टाइलिश

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/nora fatehi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।