Hairstyle Tips: घर पर इन टिप्स की मदद से क्रिएट करें आलिया भट्ट मेसी बन हेयर स्टाइल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हर लुक में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। इसलिए लड़कियां उनके लुक को कई बार रीक्रिएट करती हुई नजर आती हैं। ये सारी जानकारी वो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लेती हैं। शादी का लुक हो या फिर किसी इवेंट का हर किसी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। हाल ही में उन्हें एक अवॉर्ड से नवाजा गया।
इस अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल होने के लिए उन्होंने अपनी शादी की साड़ी को अलग तरीके से वियर किया। इसके साथ उन्होंने मेसी बन हेयर स्टाइल बनाया। जिससे उनका लुक काफी अच्छा लग रहा था। आप भी उनके इस लुक को घर पर रीक्रिएट कर सकती हैं और किसी भी पार्टी या फिर शादी को अटेंड कर सकती हैं। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं आलिया भट्ट वाला मेसी बन हेयर स्टाइल।
हेयर स्टाइल बनाने के लिए जरूरी चीजें (How To Create Hairstyle)
- हेयर बैंड
- बॉबी पिन
- हेयर पिन
- फ्लावर
मेसी बन बनाने का तरीका (Easy Ways To Create Messy Bun Hairstyle)
- इसे बनाने के लिए आप एक दिन पहले बालों में बहुत सारी चोटी बनाकर रखें।
- फिर अगली सुबह उसे खोल दें।
- इससे आपके बाल क्रिम्प हो जाएंगे। ऐसा करने से आपको हीटिंग मशीन का इस्तेमाल भी नहीं करना पड़ेगा।
- अब सारे बालों को इकट्ठा कर लें।
- इसके बाद थोड़े-थोड़े बाल लें और उसमें बन बनाना शुरू करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि बन गोल नहीं बल्कि ओवल शेप में बनाएं। ऐसा इसलिए (बेस्ट हेयर स्टाइल टिप्स) क्योंकि लंबे फेस पर यही बन अच्छा लगते है।
- अब इसे छोटी पिन से सेट करें।
- फिर इसमें बॉबी पिन लगाएं।
- इसके बाद साइड में फ्लावर लगाएं। इससे हेयर स्टाइल और ज्यादा अच्छा बनेगा।
- आप इसके लिए छोटे या फिर बड़े फ्लावर बालों में लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 3 इजी हेयर स्टाइल से आप अपने लुक को बना सकती हैं क्लासी
इन बातों का रखें ध्यान
- हेयर स्टाइल बनाने से पहले अपने बालों को अच्छे (ओपन लुक के लिए हेयर स्टाइल) से वॉश जरूर कर लें।
- बालों में ज्यादा हेयर स्प्रे का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में ट्राई करें ये हेयर स्टाइल, मिलेगा बेहतरीन लुक
इस तरह के बन हेयर स्टाइल को आप साड़ी, सूट या फिर इंडो वेस्टर्न आउटफिट के साथ क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अच्छे लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instgram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।