भागदौड़ भरी लाइफ स्टाइल में कई बार हम महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों के आगे खुद के बारे में सोचना बंद कर देती हैं। ऐसे में सेहत पर जो असर पड़ता है, वो तो अलग है मगर साथ ही खुद पर ध्यान नहीं देने की वजह से बॉडी भी अनफिट हो जाती है।
खासतौर पर वर्किंग मदर्स या फिर न्यू मदर्स के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल होता है कि वो खुद को फिट रखें और प्रेजेंटेबल नजर आएं। ऐसे बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आप आउटफिट कैसे कैरी करती हैं। इतना ही नहीं, जो लुक आपने कैरी किया है उसमें आप नजर कैसी आ रही है, यह भी बहुत ज्यादा मायने रखता है।
इसलिए बाजार में ढेरों किस्म के शेपवियर आने लगे हैं , जो आपके शरीर को शेप में रखते हैं और शरीर की एक्ट्रा चर्बी को छुपाते हैं। मगर इनका चुनाव करते वक्त आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि शेपवियर का चुनाव करते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: फैशन के ऐसे 8 सुपर टिप्स जो आपको जींस में भी देंगे स्लिम लुक
आजकल आपको ऑनलाइन सभी कुछ मिल जाएगा, मगर पहली बार शेपवियर खरीद रही हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप पहले स्टोर पर जाएं और सही साइज का पता करें। सही साइज का शेपवियर पहनने से ही कपड़ों की सही फिटिंग आएगी।
शेपवियर में आपको स्मॉल, मीडियम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज सभी साइज मिल जाएंगे। इस बात का ध्यान रखिएगा कि आपको अपनी साइड से ज्यादा और कम दोनों का ही चुनाव नहीं करना है क्योंकि ऐसा करने पर शरीर की चर्बी टायर्स के रूप में नजर आती है।
यह विडियो भी देखें
बाजार में आपको कई वैरायटी में शेपवियर मिल जाएंगे, मगर हर तरह का शेपवियर आपको लाभ नहीं पहुंचाएंगे। इसलिए आपको टारगेट एरिया का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। आपके पेट में चर्बी है तो आपको उसी हिसाब से शेपवियर का चुनाव करना चाहिए, वहीं अगर आपके ब्रेस्ट हैवी हैं या फिर वेस्ट लाइन पर चर्बी है, तो इसे छुपाने के लिए आपको अलग तरह के शेप वियर का चुनाव करना पड़ेगा।
इसे जरूर पढ़ें: बॉडी के वीक स्पॉट्स को छुपाने के लिए पहनें शेपवियर
सभी का बॉडी शेप अलग होता है, जैसे- आरग्लास, पियर, एप्पल और ट्राएंगल शेप की बॉडी होती है। अगर आप अपनी बॉडी के आकार के बारे में जान जाएंगी तो आप अपने लिए सही शेपवियर का चुनाव भी कर पाएंगी।
शेपवियर आपको कई तरह के फैब्रिक में मिल जाएंगे आपको यह तय करना है कि मौसम के हिसाब से आपके लिए कौन सा शेपवियर बेहतर रहेगा। आपको कॉटन, सिंथेटिक, नायलॉन, यहां तक कि आपको वॉर्म फैब्रिक में भी शेपवियर मिल जाएंगे।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।