Bridal Lehenga Tips: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए बेहद खास होता है और इस दिन के लिए हम अपने लुक को भी कई तरीके से कस्टमाइज करना भी पसंद करते हैं। इस दिन खासकर हम लहंगा पहनते हैं। हालांकि लहंगे में आपको कई तरह के डिजाइन व पैटर्न मिल जाएंगे।
अक्सर शादी के दिन हम अपनी बॉडी को शेप देने के लिए लहंगे को स्टाइल करते हैं। ऐसे में हम स्लिम लुक पाना पसंद करते हैं। वहीं कई बार हम अपने लिए लहंगे खरीदते समय काफी कंफ्यूज हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स जिनकी मदद से आप अपने लिए परफेक्ट वेडिंग लहंगा खरीद सकते हैं। साथ ही बताएंगे ब्राइडल लुक से जुड़े कुछ टिप्स।
ब्राइडल लुक के लिए वैसे तो आप अपनी पसंद और समय के अनुसार कोई भी कलर चुन सकती हैं, लेकिन अगर आप ब्राइडल लहंगे को पहनकर स्लिम लुक पाना चाहती हैं तो कलर को चुनते समय कई बातों का खास ख्याल रखें। स्लिम लुक पाने के लिए आप लहंगे के लिए डार्क कलर को चुनें। डार्क कलर आपकी बॉडी को परफेक्ट शेप देने में मदद करेगा और आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें : ब्राइडल लहंगे के लिए ये ट्रेंडी कलर्स रहेंगे बिल्कुल परफेक्ट
ज्यादातर ब्राइडल लहंगे सिल्क फैब्रिक की मदद लेकर बनाए जाते हैं। वहीं सिल्क में भी कई मिक्स फैब्रिक आपको आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप ब्राइडल लुक में पतली यानी स्लिम लुक पाना चाहती हैं तो पतले फैब्रिक से बने लहंगे को स्टाइल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि लहंगे को बनाने में कई लेयर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी वजह से वो पहले ही वजन में भारी हो जाता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : लुक को बनाना चाहती हैं स्टाइलिश तो स्लीव्स के इन डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें
अगर आपको अपनी शादी के दिन स्लिम लुक पाने के लिए लहंगा खरीदते समाय ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।