Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:49 AM IST

टर्टल नेक टॉप को इस तरह से करें ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ स्टाइल

यूनीक और स्टाइलिश दिखने के लिए आपको समय-समय पर अपने लुक्स में बदलाव करते रहना चाहिए।
Updated:- 2022-12-15, 18:49 IST
turtle neck top styling tips hindi

स्टाइलिश दिखना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम इंटरनेट पर तथा मार्केट पर तरह-तरह के फैशन ट्रेंड्स को फॉलो भी करते हैं। वहीं आजकल वेस्टर्न वियर को ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ स्टाइल करने का चलन काफी पसंद किया जा रहा है। इसके लिए खासकर टर्टल नेक टॉप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल भी किया जा रहा है।

देखने में इस तरह का स्टाइल काफी ट्रेंडी नजर भी आता है। वहीं अगर आप भी इसी तरह से टर्टल नेक टॉप को ट्रेडिशनल वियर के साथ स्टाइल करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं कि आप किन तरीकों से टर्टल नेक टॉप को स्टाइल कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।

शरारा के साथ करें स्टाइल

sharara with turtle neck top

अगर आप कुछ यूनीक स्टाइल ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरह से टर्टल नेक टॉप के साथ प्लाजो या हैवी शरारा स्टाइल कर सकती हैं। वहीं आप चाहे तो प्लेन टर्टल नेक के साथ प्रिंटेड या मिरर वर्क वाले शरारा भी स्टाइल कर सकती हैं। (पुरानी साड़ी को नया बनाने के टिप्स)

HZ Tip : इस तरह के ऑउटफिट के साथ आप हूप इयररिंग्स को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही इस तरह के ऑउटफिट के साथ आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : मॉडर्न लुक पाने के लिए ट्राई करें स्लिट कट लहंगे के ये डिजाइंस

लॉन्ग स्कर्ट के साथ करें स्टाइल

skirt with turtle neck top

आजकल ब्लैक कलर के टर्टल नेक को हैवी लहंगे के साथ स्टाइल करना काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा आप चाहे तो किसी पार्टी या फंक्शन के लिए सिल्क फैब्रिक का  लहंगा स्कर्ट भी बनवा सकती हैं। (टर्टल नेक टॉप के साथ हेयर स्टाइल)

HZ Tip : इस तरह की स्कर्ट को स्टाइल करने के लिए आप स्टड्स इयररिंग्स को चुन सकती हैं। साथ ही लहंगा स्कर्ट को स्टाइलिश लुक देने के लिए साइड में डोरी लगाकर हैवी लटकन को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : साड़ी के ब्लाउज को इन स्लीव डिजाइन से दें बेहतरीन लुक

साड़ी के साथ करें स्टाइल

saree with turtle neck top

साड़ी के साथ टर्टल नेक टॉप को स्टाइल करने का चलन तो काफी नजर आ रहा है और इसे बेहद पसंद भी किया जा रहा है। साड़ी के लिए आप प्रिंटेड, साटन या सिल्क फैब्रिक को चुन सकती हैं।

HZ Tip : ऐसी साड़ी के साथ आप क्लच जरूर स्टाइल करें। साथ ही प्लेन और सिंपल साड़ी को ही चुनें। इसके अलावा आप बालों के लिए स्लीक ओपन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

 

इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए टर्टल नेक टॉप को ट्रेडिशनल ऑउटफिट के साथ स्टाइल करने का तरीका पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हम तक अपनी राय जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो कीजिए।

 

Image Courtesy : Karagiri, inweaveindia, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।