Suit Styling Hacks: फैंसी और स्टाइलिश लुक पाने के लिए सिंपल सलवार-सूट में शामिल की जा सकती है फ्रिल, दिखेंगी सबसे स्टाइलिश

आजकल मार्केट में आपको कई तरह के रेडीमेड से लेकर सिलवाने वाले सूट देखने को मिल जाएंगे। बदलते फैशन के दौर में आजकल मिनिमल से लेकर फैंसी दिखने वाले वर्क तक को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। हम आजकल फैब्रिक खरीदकर सूट को अपने हिसाब से सिलवा लेते हैं।
लेटेस्ट फैशन ट्रेंड की बात करें तो आजकल फ्रिल डिजाइन काफी चलन में है। आइये जानते हैं कैसे सिंपल सूट लुक में हम तरह-तरह से फ्रिल को शामिल कर सकते हैं और अपने लुक को शानदार बना सकते हैं।
फ्रॉक स्टाइल सूट को दें स्टाइलिश लुक
फ्रॉक स्टाइल सूट आजकल काफी ज्यादा पसंद किए जाने लगे हैं। ऐसे में आप इसे डबल ट्रिपल फ्रॉक स्टाइल में भी सूट बनवा सकती हैं और लुक में जान डाल सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो अलग से सूट के ऊपर फ्रिल वाली जैकेट भी सिल्वा सकती हैं और लुक में जान डाल सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक इंडो-वेस्टर्न नजर आएगा। इस तरह के सूट में आप चाहे तो फ्रिल वाली डोरियां भी अलग से लगवा सकती हैं। इस तरह का लुक देखने में काफी स्टाइलिश नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Gurpurab 2024 Sharara suit Designs: गुरु नानक जयंती पर चाहती हैं ट्रेडिशनल लुक तो स्टाइल करें ये शरारा सूट सेट
स्लीव्स दिखेगी स्टाइलिश
- फ्रिल में शोल्डर को स्टेटमेंट से लेकर लॉन्ग फुल स्लीव्स तक बनवाकर सूट को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
- इसमें आप एक से ज्यादा भी फ्रिल बनवा सकती हैं।
- देखने में इस तरह की बेल स्लीव्स आपको बेस्ट लुक देने में मदद करेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- फ्रिल की लेंथ अपनी बॉडी शेप को ध्यान में रखकर ही चुन्नी चाहिए।
- फ्रिल बनवाते समय आप अकड़ा हुआ फैब्रिक न चुनें और सॉफ्ट फैब्रिक का चुनाव करें।
इसे भी पढ़ें: Gurupurab 2024 Gherdar Suit: गुरुपुरब के लिए खास हैं घेरदार डिजाइन वाले ये सलवार-सूट, देखें डिजाइंस
अगर आपको सूट को स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: samaayajaipur, dimpledesignstudio
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।