लड़कियों को बहुत शौक होता है कि जो भी लुक वो क्रिएट करें उसमें खूबसूरत नजर आए। इसके लिए वो हर तरीके के इंडियन और वेस्टर्न आउटफिट को स्टाइल करती हैं। कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो इन लुक के साथ भी एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। कभी अपने आउटफिट के साथ हो या फिर ज्वेलरी के साथ ऐसे कई सारे नेकलेस डिजाइन है जो आप इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपने आउटफिट को भी चेंज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कई सारे नेकलेस डिजाइन ऐसे होते हैं जो आपके वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं। आप भूमि पेडनेकर के इस नेकलेस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं इसमें उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस को साड़ी के साथ स्टाइल किया है जो काफी खूबसूरत लग रहा है। ये नेकलेस गोयनका इंडिया का डिजाइन किया हुआ नेकलेस है। इसे आप चाहे तो ड्रेस के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं और साड़ी और सूट के साथ भी इसे पहन सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस आपको 500 से 1000 की रेंज में इस डिजाइन के मिल जाएंगे।
चाहे इंडियन आउटफिट हो या फिर वेस्टर्न हर किसी के साथ पर्ल डिजाइन नेकलेस अच्छे लगते हैं। इस तरीके की ज्वेलरी आपको लेयर में भी मिल जाती है और चोकर स्टाइल में भी। आप अगर इस तरीके की ज्वेलरी (स्टाइलिश ज्वेलरी डिजाइन) को पहनना पसंद करती हैं तो सोनम कपूर की तरह इसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। सोनम कपूर की इस ज्वेलरी को अमरपाली ज्वेलर्स द्वारा डिजाइन किया गया है। इसमें डायमंड के साथ-साथ एमरल्ड वर्क भी किया हुआ है। आप प्लेन नेकलेस को भी खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस आपको मार्केट में 500 और उससे ज्यादा की रेंज में भी मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी
अगर आपको सिंपल नेकलेस डिजाइन पसंद है तो इसके लिए आप सोनाक्षी सिन्हा की तरह चेन नेकलेस (नेकलेस डिजाइन) को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के नेकलेस का पेंटेंड बड़ा होता है और आसपास भी वर्क होता है। इसे आप इंडियन के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस आपको लाइट वर्क में 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: गोल चेहरे पर खूब खिलेंगे इयररिंग्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस
इन नेकलेस डिजाइन को इंडियन और वेस्टर्न दोनों आउटफिट के साथ स्टाइल किया जा सकता है आप भी इन्हें ट्राई करें और लुक को खूबसूरत बनाएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।