ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहनते हैं ज्वेलरी, तो तमन्ना भाटिया से लें एक्सेसरीज आइडियाज

तमन्ना भाटिया वैसे तो अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती हैं, लेकिन बात करें उनके ट्रेडिशनल लुक पर कि, तो वह अपने एथनिक और ट्रेडिशनल दोनों ही आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल त्योहार पर ट्रेडीशनल वियर करने वाली हैं और ऐसे में अपने ऑउटफिट के साथ पहनने के लिए ज्वेलरी तलाश रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको तमन्ना भाटिया के कुछ ऐसे इंस्पायर्ड ज्वेलरी डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप भी शामिल कर अपने लुक को खास बना सकती हैं।
मल्टीलेयर्ड एमराल्ड डायमंड नेकलेस सेट
अगर आप भी इस साल दिवाली पर भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो अब आप किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ इस तरह के मल्टीलेयर्ड एमराल्ड डायमंड नेकलेस सेट को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। ऐसी ज्वेलरी आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगी। इसे आप किसी भी त्योहार पर पहनकर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
-1760550597039.jpg)
ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ब्राइडल ज्वेलरी सेट
यही नहीं आप चाहे तो अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए और त्योहार पर भीड़ से हटकर दिखने के लिए इस तरह की ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ब्राइडल ज्वेलरी सेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसी एक्सेसरीज आपके लुक को गॉर्जियस बनाने के साथ-साथ आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देगी। इस तरह की एक्सेसरीज को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। त्योहार पर एक्ट्रेस की तरह दिखने के लिए आप इस तरह की एक्सेसरीज को अपने ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कड़ा पायल डिजाइन आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद, देखें डिजाइन
पोल्की स्टाइल नेकलेस सेट
अगर आप तमन्ना भाटिया की तरह अपने लुक को रीक्रिएट करना चाहती हैं और किसी भी त्यौहार पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप साड़ी या किसी भी एथेनिक, ट्रेडिशनल वियर के साथ इस तरह की पोल्की स्टाइल नेकलेस सेट को शामिल कर अपने लुक को एलिगेंट टच दे सकती हैं। ऐसे ज्वेलरी सेट इन दिनों काफी चलन में है, जो अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं। आपको इस तरह के ज्वेलरी सेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।

ट्रेडिशनल ग्रीन स्टोन ज्वेलरी सेट
यही नहीं अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप तमन्ना भाटिया से इस तरह के ट्रेडिशनल ग्रीन स्टोन ज्वेलरी सेट से एक्सेसरीज आइडियाज भी ले सकती हैं। ऐसे एक्सेसरीज आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करेंगे साथ ही आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप ऐसे एक्सेसरीज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं और अपने किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ इन्हें शामिल कर सकती हैं।
-1760550639986.jpg)
यह भी पढ़ें: शादी से पहले जरूर खरीद लें इस तरह के खूबसूरत पायल, पैरों की बढ़ा देंगे खूबसूरती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।