आकांक्षा चमोला के 6 ब्यूटीफुल वेस्टर्न लुक्स, जिन्हें आप कर सकती हैं रीक्रिएट

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला अपने हर लुक में खूबसूरत लगती हैं। वे न सिर्फ अपने एथनिक अवतार में, बल्कि अपने वेस्टर्न पार्टी वियर लुक्स में भी गॉर्जियस दिखती हैं। एक्ट्रेस के स्टाइल सेंस की अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा होती है। अगर आप भी उनकी तरह अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो किसी भी खास पार्टी के दौरान उनका लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए आकंक्षा के कुछ शानदार वेस्टर्न आउटफिट लुक्स देखते हैं।
आकांक्षा चमोला के 6 ब्यूटीफुल लुक्स
जब भी पार्टी फैशन की बात होती है, तो आकांक्षा के स्टाइलिश लुक्स सबका ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या इंडियन एथनिक, उनका हर लुक ट्रेंडी और क्लासी नजर आता है। आप भी अपने अगले पार्टी लुक को खास बनाने के लिए उनके इन शानदार आउटफिट्स से आइडिया ले सकती हैं।
1. स्वीटहार्ट नेकलाइन कॉरसेट गाउन
नाइट आउट, कॉकटेल इवेंट या पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान है और आउटफिट समझ नहीं आ रहा, तो आकांक्षा का यह कॉरसेट गाउन बेस्ट ऑप्शन है। इस लुक में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए आप इसके साथ स्ट्रैपी हाई हील्स या न्यूड स्टिलेटोज पेयर कर सकती हैं। मिनिमल मेकअप इस लुक के साथ खूब जचेगा।

2. क्लासिक ब्लैक कॉरसेट और बेज स्कर्ट
ब्लैक कॉरसेट टॉप के साथ बेज कलर की स्कर्ट का यह कॉम्बिनेशन एलिगेंट लगता है। इसे आप किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट से मिलता-जुलता लेकर स्टाइल कर सकती हैं। इस आउटफिट के साथ हैवी ज्वेलरी पहनने की जगह क्लासिक हूप इयररिंग्स ही कैरी करें। यह आपके लुक को मिनिमल और क्लासी बनाए रखेगा।

3. हॉल्टर नेक टॉप के साथ वाइब्रेंट ऑरेंज स्कर्ट
नाइट इवेंट्स या डेट के लिए आकांक्षा का हॉल्टर नेक टॉप और ऑरेंज मिनी स्कर्ट का यह कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है। इस वाइब्रेंट लुक को पूरा करने के लिए गले में डेलिकेट सिल्वर या डायमंड पेंडेंट चेन पहनें और साथ में पॉइंटेड हील्स कैरी करें। यह स्टाइल आपको तुरंत फ्रेश और बोल्ड वाइब देगा।

4. ट्रेंडी व्हाइट बोहो मैक्सी ड्रेस
अगर आप स्टाइल के साथ-साथ कम्फर्ट को भी तवज्जो देती हैं, तो आकांक्षा की यह बोहो-वाइब व्हाइट मैक्सी ड्रेस आपके काम आ सकती है। भीड़ से थोड़ा अलग दिखने के लिए आप इसके साथ स्टेटमेंट ब्रेसलेट और सिंपल पेंडेंट पेयर कर सकती हैं। हेयरस्टाइल की बात करें, तो खुले बालों के बजाय नीट हाई पोनीटेल इस ड्रेस पर ज्यादा जचेगी।

यह भी पढ़ें- एक नहीं कई तरह की होती हैं बॉडीकॉन ड्रेस, बॉडी शेप के हिसाब से ऐसे करें सही चुनाव
5. नियॉन ग्रीन रिब्ड निट सेट
कॉलेज फेस्ट या ऑफिस गेट-टुगेदर में अगर आप थोड़ा हटकर दिखना चाहती हैं, तो नियॉन ग्रीन क्रॉप टॉप और मैचिंग मिनी स्कर्ट का यह को-ऑर्डकॉ-ऑर्ड सेट जरूर ट्राई करें। यह आउटफिट ट्रेंडी होने के साथ मॉडर्न लुक देता है। अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए मल्टी-लेयर्ड चेन नेकलेस, स्टेटमेंट डैंगलर इयररिंग्स और मिनिमल ब्रेसलेट कैरी करें। साथ ही न्यूड या व्हाइट स्नीकर्स, ब्लॉक हील्स और एक छोटा स्लिंग बैग आपके पूरे लुक में चार-चांद लगा देंगे। मेकअप में सॉफ्ट ग्लोइंग बेस और न्यूड लिप शेड ही चुनें।

6. स्लीक ब्राउन लेदर बॉडीकॉन
अपने लुक में ग्लैमर और एलिगेंस का परफेक्ट बैलेंस चाहती हैं, तो यह ब्राउन लेदर बॉडीकॉन ड्रेस बेस्ट है। इसका फिटेड सिल्हूट आपकी पर्सनैलिटी को स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक देता है। इस आउटफिट के साथ लाउड मेकअप की बजाय मिनिमल या ड्यूई बेस, न्यूड लिप शेड और हल्का आई मेकअप चुनें, ताकि ड्रेस का ग्लैमरस लुक निखरकर सामने आए। फुटवियर में न्यूड हील्स या पॉइंटेड पंप्स बेहतरीन लगेंगे, जबकि सॉफ्ट वेव्स या हाफ-अप बन हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को क्लासी बना देंगे।

यह भी पढ़ें- Black Bodycon Dress For Women: ऑफिस पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस, देखें डिजाइंस
अगर आप भी नाइट पार्टी में सबसे अलग नजर आना चाहती हैं, तो आकांक्षा के इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : instagram/akankshagkhanna
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।