Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

Korean Skin Care: ग्लास स्किन के लिए घर पर रखी चीजों से बनाएं टोनर, जानें फायदे

कोरियन ग्लास स्किन के लिए जरूरी है कि आप घर पर रखी चीजों का चेहरे पर करें इस्तेमाल। आप इसके लिए टोनर को बनाकर लगा सकती हैं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट और हेल्दी नजर आएगी।
Updated:- 2024-09-23, 08:00 IST
image

कोरियन लड़कियों जैसी चमकदार त्वचा के लिए हम अक्सर अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कई बार हम नए ट्रीटमेंट को भी स्किन पर करते हैं। ऐसा इसलिए ताकि हमारी स्किन हेल्दी रहे। लेकिन हर बार यह प्रोजेक्ट स्किन पर असर दिखाते हैं। इसके लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। यह स्किन को हेल्दी रखते हैं। साथ ही, आपकी त्वचा का ग्लो बढ़ जाता है। चलिए आपको बताते किस तरह के टोनर को आप घर पर बना सकती हैं।

गुलाब का बनाएं टोनर

Toner for skin care (2)

  • इसके लिए आप गुलाब की पंखुड़ियों को साफ करें और उन्हें एक पैन में डाल लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • इसे कभी 10 से 15 मिनट तक उबालें जबतक पानी गुलाबी न हो जाए।
  • इसके बाद आंच को बंद करें और इस पानी को ठंडा होने दें।
  • इस पानी को छलनी से छानें। इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल को मिक्स करें। आप चाहें तो ग्लिसरीन भी डाल सकती हैं।
  • इसे एयर टाइट स्प्रे बोतल में डालें और रोजाना चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही, आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

ग्रीन टी का बनाएं टोनर

Toner skin

आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए ग्रीन टी टोनर को इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाना आसान है। साथ ही, इससे स्किन हेल्दी रहती है।

  • इसके लिए आप ग्रीन टी बैग को पानी में अच्छे से उबाल लें।
  • इससे पानी में ग्रीन रंग आ जाएगा।
  • फिर इस पानी को छलनी से छानकर अलग कर दें।
  • अब इस मिश्रण में ग्लिसरीन को मिक्स करें।
  • इसे स्प्रे बोतल में डालकर फ्रिज में रखें।
  • इसका इस्तेमाल रोजाना अपने फेस पर करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: Face pack : पिंपल्स के दाग-धब्बों से मिल सकता हैं छुटकारा, इस्तेमाल करें यह ग्रीन-टी फेस पैक

इन बातों का रखें ध्यान

आपकी स्किन और सेंसिटिव है, तो इसके लिए आप किसी भी चीज को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। इससे आपको स्किन के रिएक्शन का पता चल जाएगा।
चेहरे पर आप एक्सपर्ट की सलाह के बिना किसी भी चीज को अप्लाई न करें।
अगर आपकी स्किन पर एक्ने या पिंपल्स की प्रॉब्लम है, तो ऐसे में आप टोनर का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट राय लें।

इसे भी पढ़ें: ऑयली त्वचा पर पिंपल्स कम करने के लिए लगाएं ये फेस मास्क, जानें फायदे

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।