Spotless Skin: पिंपल्स और एक्ने के दाग-धब्बों ने छीन लिया है चेहरे का सारा नूर? करें यह ट्रीटमेंट, लौट आएगा त्वचा का खोया ग्लो

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए मार्केट में आज बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। चेहरे पर पिंपल्स होना बेहद आम बात है। इसके लिए भी आपको कई स्किन ट्रीटमेंट मिल जाएंगे। इन स्किन ट्रीटमेंट में कई केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल किया जाता है, जो स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है।
दाग-धब्बों को हटाने के लिए आज हम आपको एक ऐसा घरेलू नुस्खा बताने वाले हैं जो आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड बनाने के साथ-साथ बेदाग भी बनाने में मदद करेगा। साथ ही बताएंगे इन घरेल चीजों से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं-
दाग-धब्बों को हटाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

- खीरा
- दही
इसे भी पढ़ें: Facial At Home: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट रहेगा बेसन से किया फेशियल, जानें तरीका
दही को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?
- त्वचा पर निखार लाने के लिए भी दही बेहद फायदेमंद होता है।
- दही स्किन में दिखने वाले एजिंग साइंस को कम करने में मदद करती है।
- इसका इस्तेमाल करने से चेहरे की त्वचा लंबे समय तक जवां और खूबसूरत नजर आती है।
खीरे को चेहरे पर लगाने के फायदे
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : दाग-धब्बों के निशान को कम करने के लिए यह घरेलू उपाय आएगा आपके बहुत काम
दाग-धब्बों को हटाने के लिए घरेलू उपाय

- चेहरे का क्लीनअप करने के लिए सबसे पहले वक खीरे को पीस लें।
- अब इसमें 2 चम्मच दही की मिला लें।
- इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर लगा लें।
- फेस पैक को चेहरे पर तब तक लगा रहने दें, जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाये।
- चेहरे को साफ पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें।
- आप हफ्ते में 2 बार इस नुखे को आजमा सकती हैं।
- लगातार इस तरह से चेहरे की देखभाल करने से आपकी त्वचा साफ-सुथरी नजर आएगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें: Young Skin: उम्र से पहले दिखने लगी हैं त्वचा बूढ़ी? आजमाएं घर में मौजूद ये चीजें, स्किन दिख सकती है जवां
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।