Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

Face pack : पिंपल्स के दाग-धब्बों से मिल सकता हैं छुटकारा, इस्तेमाल करें यह ग्रीन-टी फेस पैक

इस आर्टिकल में हम आपको एक्सपर्ट की मदद से ग्रीन-टी से बने फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जो पिंपल्स के दाग-धब्बों की समस्या को कम करने में मददगार है।
Updated:- 2024-08-26, 17:46 IST
green tea face pack for pimples

चेहरे पर पिंपल्स होने के कई सारे कारण हो सकते हैं साथ ही बदलते मौसम में भी ये समस्या शुरू हो जाती है। पिंपल्स की समस्या को ठीक करने के लिए महिलाएं कई तरह का उपाय और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करने से जहां ये समस्या कम हो जाती हों तो वहीं पिंपल्स की वजह से दाग-धब्बे नजर आते हैं।  दाग-धब्बों की वजह से चेहरा की रंगत कम हो जाती है। वहीं इस समस्या से कैसे निजात पाए इसके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने कुछ उपाय बताए हैं जिनकी मदद से ये समस्या कम हो सकती है।

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी जब हमने इस समस्या के बारे में बात की तो उन्होंने बताया ग्रीन-टी फेस पैक की मदद से ये समस्या कम हो सकती है। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह ग्रीन-टी की मदद से फेस मास्क बनाया जा सकता है।

सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है ग्रीन-टी

green tea ka chehre pr upyog

ग्रीन-टी कई सारे गुणों से भरपुर है और ये सभी गुण सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए फायदेमंद है।  ग्रीन टी में नैचुरल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते है। त्वचा पर ग्लो लाने के काम करते हैं साथ चेहरे के दाग-धब्बों को भी कम करने में उपयोगी हैं।

इसे भी पढ़ें: Pink Lipstick: हर स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं पिंक कलर के ये लिप शेड्स

ग्रीन-टी, चावल का आटा, टी-ट्री आयल और गुलाब जल

green tea k fayede

  • 1 ग्रीन टी बैग या एक चम्मच ग्रीन टी
  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • 1 चम्मच टी-ट्री आयल
  • 1 चम्मच गुलाब जल

 इस तरह बनाएं फेस मास्क

  •  एक बाउल में 1 ग्रीन टी बैग काटकर डाल दें या आप लूज ग्रीन टी भी डाल सकते हैं।
  • इसके बाद चावल का आटा डालें।
  • इसमें टी-ट्री ऑयल और गुलाब जल डालें।
  • इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इस पेस्ट को 20-25 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
  • चेहरे पर कोई मॉइस्चराइज कर लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।

ग्रीन-टी, मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस

green tea reduce pimples

सामग्री

  • 1 ग्रीन टी बैग या एक चम्मच ग्रीन टी
  • 1 छोटा चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच नींबू का रस

 इस तरह बनाएं फेस मास्क

  • एक बाउल में 1 ग्रीन टी बैग काटकर डाल दें या आप लूज ग्रीन टी भी डाल सकते हैं।
  • इसके बाद मुल्तानी मिट्टी डालें।
  • इसमें नींबू का रस डालें।
  • पानी की मदद से इसे पेस्ट बनाएं।  
  • इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • पेस्ट सूख जाने के बाद  तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
  • चेहरे पर कोई मॉइस्चराइज कर लें।
  • इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।

इसे भी पढ़ें: फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले करें ये जरुरी काम, नहीं तो हो सकता है स्किन को नुकसान 

नोट : इस आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी तरह का रिएक्शन न हो।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।