Fashion Trend: हाई वेस्ट स्कर्ट को ऐसे करें वियर, लुक लगेगा सबसे अलग

हाई वेस्ट स्कर्ट पहनने में स्टाइलिश लगती है। लेकिन जब आप इसे सही तरीके से वियर करेंगी। तभी आपका लुक परफेक्ट नजर आएगा। 

Tips to style high waist skirt for women

वेस्टर्न कपड़े पहनना हम सभी को पसंद तो होता है। लेकिन इसमें लुक तभी अच्छा लगता है जब हम सही डिजाइन और पैटर्न के कपड़ों को वियर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उसे स्टाइल करने का तरीका बिल्कुल बदल जाता है। ऐसे में अगर आप हाई वेस्ट डेनिम स्कर्ट को वियर कर रही हैं तो यह भी तभी अच्छी लगेगी। जब आप इसे सही तरीके से पहनने के तरीका जानेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप कमफर्टेबल फील करेंगी।

हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ टॉप का रखें ध्यान (High Waist Skirt Style)

High waist skirt with top

हाई वेस्ट स्कर्ट अगर आप स्टाइल कर रही हैं जरूरी है कि आप इसके साथ सही टॉप को वियर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि स्कर्ट हाई वेस्ट होती है। इसके साथ अगर आप क्रॉप टॉप वियर करेंगी तो इससे लुक अजीब लगेगा। आप इसके साथ टी-शर्ट स्टाइल टॉप को पहनेंगी तो लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप स्लिम भी नजर आएंगी। आप इसके लिए वी नेकलाइन या राउंड डिजाइन वाली टी शर्ट को वियर कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह की टी शर्ट आपको 100 से 200 रुपये में मिल जाएगी।

हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ फुटवियर का रखें ध्यान (High Waist Skirt Style With Footwear)

High waist skirt with footwear

स्कर्ट वियर करना आपको पसंद है तो इसके साथ जरूरी है कि आप सही फुटवियर को स्टाइल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि और ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आता है। साथ ही जब आप किसी के साथ इसे स्टाइल करके जाती हैं तो उसकी नजरें आपके लुक पर टीकी रहती हैं। इसलिए भी आपको हाई वेस्ट स्कर्ट के साथ फुटवियर पहनने का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके नीचे पहनने के लिए आप वेजेस, या पेंसिल हील्स को वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: ये वेस्टर्न वियर आपके लुक को बनाएंगे खास

लुक सही तरीके से करें क्रिएट

High waist skirt With looks

वेस्टर्न आउटफिट के साथ अगर आप सही लुक को क्रिएट नहीं करेंगी तो अच्छी नजर आएंगी। वहीं हाई वेस्ट स्कर्ट पहनने के बाद भी आपको मेकअप, एक्सेसरीज और हेयर स्टाइल का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके लुक में ग्रेस आता है। वहीं अगर आप किसी पार्टी या फंक्शन में जाती हैं तो आप सबसे अलग और सुंदर दिखती हैं।

इन बातों का ध्यान रखेंगी तो हाई वेस्ट स्कर्ट में आपका लुक अच्छा भी लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी। बस आपको सही फिटिंग और इसके साथ एड करने वाली एक्सेसरीज का खास ध्यान रखना होगा।

इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं स्लिम तो स्टाइल करें ये इंडो-वेस्टर्न आउटफिट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP