herzindagi
lehenga for special event

Lehenga Designs : खास मौकों पर स्टाइल करें ये हैवी बॉर्डर वाले लहंगे, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप खास मौकों पर न्यू लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के हैवी बॉर्डर वाले लहंगा वियर कर सकती हैं और  इस तरह के लहंगे आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।
Editorial
Updated:- 2024-08-22, 19:22 IST

बाजार में आपको लहंगे कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे जिन्हें आप शादी, पार्टी समते कई सारे मौकों पर पहन सकती हैं। लेकिन, अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप ये हैवी बॉर्डर वाले लहंगे का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस हैवी बॉर्डर वाले लहंगे दिखा रहे हैं जिन्हें आप कई सारे खास मौकों वियर कर सकती हैं। 

वेलवेट लहंगा 

Velvet Lehenga

अगर आप रॉयल लुक चाहती हैं तो आप इस तरह का वेलवेट लहंगा स्टाइल कर सकती हैं। यह लहंगा वेलवेट फैब्रिक में है साथ ही इस लहंगे में सेकुइसं वर्क किया हुआ है। वहीं इस लहंगे को आप शादी पार्टी साथ ही रिसेप्शन पार्टी में भी वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 3000 से 5000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। 

इस लहंगे के साथ आप मिरर वर्क या कुंदन वर्क वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें:  Neck Designs: छोटे ब्रेस्ट साइज को बड़ा दिखाने और सही शेप देने में मदद करेंगी ये नेकलाइन, देखें डिजाइंस

मिरर वर्क लहंगा 

Mirror Work Lehenga for special

 इस तरह का मिरर वर्क लहंगा आप कई सारे खास मौकों पर वियर कर सकती हैं। जहां इस लहंगे में मिरर वर्क किया हुआ है तो वहीं इस लहंगे में एम्ब्रायडरी वर्क किया हुआ है साथ ही ये लहंगा सिल्क फैब्रिक में है। यह लहंगा रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है और इस लहंगे को आप बाजार या फिर ऑनलाइन प्लेटफार्म दोनों ही जगहों से 5000 रुपये की कीमत में खरीद सकती हैं। 

इस लहंगे के साथ चोकर या फिर गोल्डन आर्टिफीसियल ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। 

सेकुइसं सेमी-स्टिच्ड लहंगा

Sequin Semi Stitched Lehenga

स्टाइलिश लुक के लिए आप इस तरह का लहंगा भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह का लहंगा सेकुइसं वर्क किया है जो आपको रॉयल लुक देगा। वहीं इस तरह के लहंगे को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 3000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं। 

इस लहंगे के साथ आप सिल्वर या मिरर वर्क वाली ज्वेलरी वियर कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

यह विडियो भी देखें

अगर आपको पुरानी साड़ी को दोबारा इस्तेमाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: myntra, kirdaram, lavanyathelabel

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।