हाथफूल के ये खूबसूरत डिजाइंस देख हर कोई करेगा आपके हाथों की तारीफ

करवा चौथ के शुभ अवसर पर कई महिलाएं दुल्हनों की तरह सजंती हैं। इसके लिए वह अपनी लहंगे से लेकर बिंदी तक के डिजाइन पर खास ध्यान देती हैं। हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं हाथफूल पहनना पसंद करती हैं। मार्केट में आपको इसके एक से बढ़कर एक डिजाइन मिल जाएंगे। आज हम आपके लिए इसके लेटेस्ट डिजाइन्स लेकर आए हैं।
आर्टिफिशियल फ्लोरल हाथफूल
आप अपनी साड़ी से मैचिंग कलर का हाथफूल खरीदें। इसके चेन में भी कई डिजाइन मिल जाएंगे। हाथों पर मेहंदी लगाएं और नेलपेंट ज्वेलरी से मैचिंग नेलपेंट लगाएं।
शैल्स हाथफूल डिजाइन
जिन महिलाओं को मेहंदी लगाने का शौक नहीं होता है, वह केवल हाथफूल पहन अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। शैल से बना यह हाथफूल आपके हाथों को अट्रैक्टिव लुक देगा।
ब्रेसलेट हाथफूल डिजाइन
रॉयल लुक के लिए आप कुंदन या मीनाकारी वाले हाथफूल भी खरीद सकती हैं। (कुंदन झुमके के डिजाइन)
इसे भी पढ़ें:कुंदन से लेकर डायमंड तक, जानें दुल्हन के लिए कैसे पसंद करें हाथ फूल डिजाइन
राजवाड़ी हाथफूल डिजाइन
इसे भी पढ़ें:Latest Toe Ring Designs: पैरों की खूबसूरती को बढ़ा देंगे मॉर्डन बिछिया के ये डिजाइन
ये डिजाइन भी हैं फेमस
- ट्रेडिशनल लुक के लिए आप गोल्ड से बना हाथफूल पहन सकती हैं।
- कुंदन से बने हाथफूल डिजाइन भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसे पहन आपके लुक में रॉयल टच एड होगा।(घुंगरू पाजेब डिजाइंस देखें)
- आजकल महिलाओं के बीच ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी का क्रेज देखने को मिल रहा है। अगर आप करवा चौथ पर इंडो वेस्टर्न लुक कैरी कर रही हैं तो इससे बने हाथफूल आपके लुक में चार चांद लगाएंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
- हाथफूल खरीदने के लिए बजट भी तय करना जरूरी है।
- आपको ट्रेंड का भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए आप बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
- आप अपने पुराने पड़े हाथफूल को भी री-डिजाइन करवा सकती हैं।
- हाथफूल के आकार पर भी ध्यान दें। अन्यथा यह आपके हाथों पर जचेगा नहीं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।