ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेंगे कुंदन झुमके के ये डिजाइन

kundan Jhumka Designs: अगर आप चाहती हैं कि हर किसी की नजरें आप पर टिकी रहें तो इस बार ट्राई करें लेटेस्ट कुंदन झुमके के ये डिजाइन।
Updated:- 2022-08-22, 16:58 IST
latest kundan jhumka designs

Latest Kundan Jhumka Designs: ज्यादातर महिलाओं कोइयररिंग्स पहनने का शैक होता है। इसलिए उनके ज्वेलरी कलेक्शन में आपको इयररिंग्स के कई डिजाइन मिल जाएंगे।

इयररिंग्स में झुमके सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इन्हें पहनकर ट्रेडिशन लुक मिलता है। मार्केट में आपको झुमके के बेहतरीन डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन जो बात कुंदन झुमके में है, वह और कहां। कुंदन झुमके देखने में बेहद अच्छे लगते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं लेटेस्ट झुमके डिजाइन्स पर।

स्टोन वर्क कुंदन झुमके (Stone Work Kundan Jhumka Design)

stone work kundan jhumka design

क्या आपको इयररिंग्स में स्टोन वर्क पसंद है? अगर हां तो इस बार ट्राई करें स्टोन वर्क कुंदन झुमके। यह झुमके देखने में बेहद ही सुंदर लगते हैं। फोटो में दिखाए गए झुमके कुंदन और स्टोन से बने हैं, जिस पर नीचे की तरफ पर्ल हैंगिंग्स लगी हैं।

मरून और व्हाइट स्टोन के साथ इसमें लीफी ओवल स्टड डिजाइन भी है। आपको मार्केट में इसके डिफरेंट कलर और डिजाइन भी मिल जाएंगे। इस तरह के कुंदन झुमके साड़ी और सूट के साथ खूब जंचते हैं।

जड़ाऊ कुंदन झुमके (Jadau Kundan Jhumka Design)

jadau kundan jhumka design
जड़ाऊ डिजाइन ज्वेलरी में सबसे ज्यादा फेमस है। यह खासतौर पर कुंदन, पोलकी और मीनाकारी ज्वेलरी में इस्तेमाल किया जाता है। इस झुमके में कमल का डिजाइन बना है, जिसमें पर्ल भी लगाए गए हैं।

झुमके में तीन तरह के कुंदन का इस्तेमाल किया गया है। आप इस जड़ाऊ कुंदन झुमके को किसी भी कलरफुल और सिंपल ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

मोर डिजाइन कुंदन झुमके (Peacock Design Earrings)

peacock kundan jhumka design
झुमके में मोर डिजाइन खूब पसंद किया जा रहा है। खासतौर पर जब इसमें कुंदन का काम किया गया हो तो इससे झुमके की खूबसूरती दोगुना बढ़ जाती है। फोटो में दिखाया गया झुमका डिजाइन काफी यूनिक है, क्योंकि इसमें ऊपर मोर बना है और नीचे की तरफ पर्ल लगाएं गए हैं और फिर आखिर में फ्लावर डिजाइन है।

आपको ऑनलाइन आसानी से मोर डिजाइन के एक से बढ़कर एक कुंदन झुमके मिल जाएंगे। इस तरह के झुमके को आप सिंपल साड़ी के साथ पहन सकती हैं। लेकिन साथ में नेकलेस न पहनें। इससे आपका लुक खराब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें:ये 3 सिंपल इयररिंंग्‍स डिजाइंस भी बना सकती हैं आपके लुक को बेहद स्‍टाइलिश

मॉर्डन कुंदन झुमके (Modern Kundan Jhumka)

modern kundan jhumka design
क्या आपको हैवी झुमके पसंद नहीं हैं? ऐसे में आप ट्राई कर सकती हैं मॉर्डन कुंदन झुमके। इसमें आपको सिंपल डिजाइन मिलेंगे, जैसा कि फोटो में दिखाया गया है।

मार्केट में आपको इस तरह के कई डिजाइन मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे सिंपल कुर्ती से लेकर डिजाइनर साड़ी तक के साथ पहन सकती हैं। यकीन मानिए इस झुमके को देख हर कोई आप से जरूर पूछेगा कि आप ने यह कहां से खरीदा है?

इसे भी पढ़ें:गोल्ड या डायमंड नहीं, इन ईयररिंग की मदद से निखारें अपना स्टाइल


ग्रीन कुंदन झुमके (Green Kundan Jhumka Design)

green kundan jhumka design
फ्लावर डिजाइन के साथ लटकन वाला यह ग्रीन कलर का कुंदन झुमका आपके पूरे लुक को बदल सकता है। हालांकि, यह साइज में थोड़े बड़े हैं। आप इस तरह के झुमके को लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान (Tips To Take Care While Wearing Jhumka)

  • चेहरे के अनुसार झुमके पहनें। जैसे कि छोटे चेहरे पर बड़े झुमके अच्छे नहीं लगते हैं।
  • झुमके के कलर पर भी ध्यान दें। जैसे मल्टीकलर इयररिंग्स आपके सभी आउटफिट्स पर अच्छे लगेंगे।
  • अगर आप हैवी झुमके पहन रही हैं तो इयरलोब टेप का इस्तेमाल करें। इससे आपको इयररिंग्स का वजन कम महसूस होगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।