Hasli Necklace: हसली नेकलेस का बढ़ रहा महिलाओं में क्रेज, आप भी करें ऐसे लेटेस्ट डिजाइंस को ट्राई

अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं मेकअप और आउटफिट के अलावा एक्सेसरीज भी शामिल करती हैं। अगर आप किसी खास फंक्शन में जा रही हैं और वहां पहनने के लिए नेकलेस तलाश रही हैं, तो अब आप नेकलेस पहनने के बजाय कुछ लेटेस्ट और डिजाइनर हसली को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन ट्रेंडी हसली डिजाइंस के बारे में।
गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल हसली डिजाइन
किसी भी फंक्शन में अपने लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप साड़ी या किसी भी आउटफिट के साथ इस तरह की खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड फ्लोरल हसली डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ऐसी हसली को आप गोल्ड में बनवा सकती हैं या आर्टिफिशियल भी आपको मिल जाएगी। यह आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेगी।
फ्लोरल लीफ चोकर स्टाइल हसली
आप चाहे तो किसी भी ट्रेडीशनल आउटफिट के साथ इस तरह की खूबसूरत फ्लोरल लीफ चोकर स्टाइल हसली को शामिल कर सकती हैं। ऐसी हसली डिजाइंस अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में यह आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।
गोल्ड प्लेटेड व्हाइट स्टोन फ्लोरल पेंडंट हसली
आप चाहे तो इस तरह की खूबसूरत गोल्ड प्लेटेड व्हाइट स्टोन फ्लोरल पेन्डेन्ट हसली को शामिल कर अपने लुक को डिफरेंट और एलिगेंट टच दे सकती हैं। ऐसी हसली डिजाइंस को आप सोने में भी बनवा सकती हैं या आर्टिफिशियल भी खरीद सकती हैं।आप इसे अगर साड़ी के साथ पहनेगी, तो यह आपके लुक को बेहद खूबसूरत बना देगी।
यह भी पढ़ें: Pacheli Bangles: डेली वियर के लिए पचेली बैंगल्स के ये डिजाइंस हैं परफेक्ट, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती
व्हाइट जेमस्टोन सिंपल पतली हसली डिजाइन
किसी भी ट्रेडिशनल या एथनिक आउटफिट्स के साथ अगर आप पहनने के लिए एक्सेसरीज देख रही हैं, तो अब आप इस तरह की खूबसूरत व्हाइट जेमस्टोन सिंपल पतली हसली डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। ऐसी हसली आपके लुक को परफेक्ट बनाने में मदद करेगी साथ ही यह डिजाइन आपकी खूबसूरती को दोगुना करने में भी मदद करेगी।
स्क्वायर पेन्डेन्ट स्टोन वर्क हसली डिजाइन
आप चाहे तो इस तरह की स्क्वायर पेन्डेन्ट स्टोन वर्क हसली डिजाइन को भी पहनकर अपने लुक को स्टाइलिश और मॉडर्न टच दे सकती हैं। इसे आप सुनार के यहां सोने में बनवा सकती हैं या आर्टिफिशियल भी खरीद सकती हैं। इस तरीके की हसली को आप अपने ट्रेडिशनल लुक के साथ शामिल कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।