Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:16 PM IST

Mahieka Sharma Look: हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से लें ट्रेडिशनल लहंगा लुक आइडिया, दिखेंगी खूबसूरत

Mahieka Sharma Look:  हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में अब आपकी उनके कुछ लहंगे लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। 
Updated:- 2026-02-24, 18:28 IST
image

हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा हमेशा सोशल मीडिया पर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी महिका शर्मा की तरह अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो अब आप उनके कुछ लहंगे लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं उनके इन लुक्स के बारे में।

मल्टी कलर टिशू मेहर फ्लावर बुके ब्राइडल लहंगा सेट

हर महिला चाहती है कि वह अपने घर के किसी भी फंक्शन या खास इवेंट के दौरान अपने लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाएं। ऐसे में अब आप माहिका शर्मा के इस मल्टी कलर टिशू मेहर फ्लावर बुके ब्राइडल लहंगा सेट को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे को आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या आपको ऐसा लहंगा ऑनलाइन भी मिल जाएगा।  

5 - 2026-02-24T151407.331

ब्लश पिंक ऑर्गेंजा कढ़ाई वाला लहंगा सेट

आप चाहें, तो किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए माहिका शर्मा के इस ब्लश पिंक ऑर्गेंजा कढ़ाई वाला लहंगा सेट को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे काफी ट्रेंड में हैं, जो अधिकतर महिलाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं। यह आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

1 - 2026-02-24T151404.142

बहुरंगी कार्पेट प्रिंट और कढ़ाई वाला लहंगा सेट

माहिका शर्मा अपने ट्रेडिशनल लुक को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय होती है। ऐसे में आप उनके इस बहुरंगी कार्पेट प्रिंट और कढ़ाई वाला लहंगा सेट लुक को रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और अपने किसी भी इवेंट को बेहतर बना सकती हैं। आपको ऐसा लहंगा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा।

2 - 2026-02-24T151405.854

यह भी पढ़ें- Lehenga Shades For Brides: लाल-पीला हुआ पुराना, 2026 में शादी को यादगार बनाने के लिए चुनें ये लेटेस्‍ट लहंगा शेड्स

गोल्ड जरी सेक्विन मिरर वर्क लहंगा सेट

अगर आप ट्रेडिशनल लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं और किसी भी खास इवेंट में पहनने के लिए लहंगे की तलाश में है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए इस तरह का गोल्ड जरी सेक्विन मिरर वर्क लहंगा सेट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस तरह का लहंगा लुक आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा और आपको भीड़ से हटकर लुक देने में भी मदद करेगा। 

3 - 2026-02-24T151410.645

लैवेंडर कलर फ्लोरल प्रिंट लहंगा चोली

अगर आप लाइट कलर का लहंगा पहनने का सोच रही हैं, तो माहिका शर्मा का इस तरह का लैवेंडर कलर फ्लोरल प्रिंट लहंगा चोली भी आप रीक्रिएट कर सकती हैं। इसे रीक्रिएट करने के लिए आप बाजार से कपड़ा लाकर टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड भी आपको ऐसे लहंगे की कॉपी मार्केट में मिल जाएगी। इसके साथ आप एक्सेसरीज भी शामिल कर सकती हैं।

mm

यह भी पढ़ें- Simple Lehenga Designs: दुल्हन की बहनों के लिए बेस्ट लहंगा डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   INSTAGRAM/mahiekasharma

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।