Dusky Brides Ke Liye Best Lehenga Colours: डस्की स्किन टोन ब्राइड के लिए बेस्ट हैं ये लहंगा कलर्स, देखें डिजाइंस

शादी के सीजन में हर कोई लहंगा लेता दिखाई देता है, लेकिन होने वाली दुल्हन के लिए लहंगा सबसे अहम होता है। लहंगा ही वो आउटफिट होता है, जिसे स्टाइल करने के लिए वो काफी समय से एक्साइटेड रहती है। ऐसे में अगर उनकी परफेक्शन में कोई कमी रह जाती है, तो लुक खराब हो जाता है। इसकी वजह से होने वाली दुल्हन का दिन भी खराब हो सकता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि हर चीज का ध्यान रखकर अपने लिए लहंगा खरीदें। सबसे पहले आपको स्किन टोन का खास ध्यान रखना होगा। अगर आपकी डस्की स्किन है, तो आपको किस कलर के लहंगे चूज करने हैं, आइए आपको आर्टिकल में बताते हैं।
शादी के लिए मरून कलर लहंगा करें चूज
आपकी स्किन टोन डस्की है, तो ऐसे में आप मरून कलर वाले लहंगे को करें स्टाइल। इस तरह के लहंगे में आपको गोल्डन वर्क मिलेगा। इसका ब्लाउज भी आपको हैवी वर्क में मिलेगा। इस लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप लहंगे के साथ वेलवेट डिजाइन वाले दुपट्टे को स्टाइल कर सकती हैं। इससे लुक रॉयल नजर आता है। साथ ही आप खूबसूरत दिखती हैं। आपको मार्केट में इस तरह के लहंगा डिजाइन 10,000 से 20,000 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे आप अपनी शादी के मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।

पेस्टल कलर लहंगा शादी के लिए करें चूज
आप अपनी शादी में पहनने के लिए पेस्टल कलर वाले लहंगा डिजाइन को चूज कर सकती हैं। डस्की स्किन पर इस तरह के लहंगे भी पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें आपको लहंगे का ब्लाउज डार्क कलर में मिलेगा। बाकी का लहंगा पेस्टल कलर में मिलेगा। वहीं इसका दुपट्टा भी आपको लाइट कलर में मिलेगा। इससे लहंगा लुक और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा। आप इस तरह के लहंगे को कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी के साथ वियर करें। इससे आपका शादी का दिन और भी खास बन जाएगा।
-1762260986608.jpg)
इसे भी पढ़ें: Engagement lehenga Design: सगाई स्पेशल लहंगा डिजाइन से लगाएं अपनी खूबसूरती में चार चांद, ऐसे करें स्टाइल
पिंक कलर लहंगा शादी के लिए करें पसंद
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप पिंक कलर लहंगे डिजाइन को चूज करें। इस तरह के लहंगे में आपको लाइट और डार्क दोनों तरह के पिंक कलर की शेड मिलेगी। साथ में गोल्डन वर्क वाला एम्ब्राइडरी वर्क मिलेगा। इसका दुपट्टा भी आप हैवी डिजाइन में ले सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही आप सुंदर नजर आएंगी। आप इस तरह के लहंगे के साथ गोल्डन ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही आप अच्छी नजर आएंगी।

इसे भी पढ़ें: आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये मारवाड़ी लहंगा डिजाइन
डस्की स्किन टोन वाली लड़कियां इन कलर्स के लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Myntra, Trendmalls
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।