herzindagi
hansika motwani inspired saree looks

Celebrity Fashion: एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के ये सलवार-सूट से लेकर साड़ी लुक हैं कम्फर्टेबल और स्टाइलिश

परफेक्ट सेलेब्रिटी लुक पाने के लिए आप हंसिका मोटवानी के ग्लैमरस लुक्स को री-क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आप लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो कर सकते हैं।
Updated:- 2024-08-08, 20:45 IST

स्टाइलिश दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन लुक्स को री-क्रिएट करते हैं। ट्रेडिशनल लुक के लिए खासकर हम सेलिब्रिटीज के स्टाइलिश लुक्स से इंस्पायर हो जाते हैं। ऐसे में सेलिब्रिटीज की बात करें तो एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के स्टाइलिश लुक्स को अपने अंदाज में री-क्रिएट कर सकते हैं।

हंसिका मोटवानी के सलवार-सूट और साड़ी लुक्स को बेहद पसंद किया जाने लगा है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के स्टाइलिश लुक्स, जिन्हें आप किसी भी पार्टी लुक के लिए अपने बजट में री-क्रिएट कर सकते हैं। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स को स्टाइलिश बनाने के आसान टिप्स- 

हंसिका मोटवानी का सूट लुक 

hansika motwani suit

सिल्क सूट एवरग्रीन ट्रेंड में रहते हैं। इसमें आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। एक्ट्रेस के इस लुक को आप मार्केट से फैब्रिक लेकर खुद अपनी बॉडी के आकार के अनुसार कस्टमाइज करवा सकती हैं। वहीं इस तरह के लुक में चार चांद लगाने के लिए बालों का जुड़ा बनाकर गजरा लगाना बिल्कुल भी न भूलें। इस खूबसूरत सिल्क सूट को रॉ मैंगो ने डिजाइन किया है।

इसे भी पढ़ें: Neck Designs: चौड़े कंधों के लिए बेस्ट हैं ये नेक लाइन डिजाइन, ब्लाउज से लेकर सूट तक के साथ कर सकती हैं ट्राई

हंसिका मोटवानी का साड़ी लुक 

hansika motwani saree looks

साड़ी पहनना हम सभी पसंद करते हैं। साड़ी में फ्लोरल डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें आपको सी थ्रू डिजाइन में फ्लोरल, चेक जैसे कई डिजाइंस कॉटन फैब्रिक में देखने को मिल जाएंगे। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर सुरमई ने तैयार किया है। इस तरह के लुक के साथ में आप पर्ल या सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: पार्टी वियर लुक के लिए परफेक्ट हैं सारा अली खान के ये लहंगा लुक्स, मिलेगा फैंसी लुक

यह विडियो भी देखें

हंसिका मोटवानी का लहंगा लुक

hansika motwani lehenga looks

लहंगे वैसे तो ज्यादातर शादी या किसी बड़े फंक्शन में ही पहनें जाते हैं, लेकिन अगर सिंपल या प्लेन डिजाइन है तो इसे आप किसी पूजा या पार्टी लुक के लिए भी पहन सकती हैं। इस तरह के खूबसूरत लाइट वेट लहंगे के साथ में आप हैवी ज्वेलरी को पहन सकती हैं। इस तरह के लुक में टेम्पल ज्वेलरी आपके लुक में जान डालने का काम करेगा। इस खूबसूरत लहंगे को स्टूडियो 149 ने तैयार किया है।

 

अगर आपको एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी के स्टाइलिश लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/Hansika Motwani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।