स्टाइलिश दिखने के लिए हम आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं। वहीं बदलते फैशन के दौर में आजकल हम सेलेब्रिटी लुक्स को री-क्रिएट करवाना पसंद करते हैं। किसी भी फंक्शन में जाने के लिए हम ज्यादातर ट्रेडिशनल वियर को पहनना पसंद करते हैं।
ट्रेडिशनल वियर में सूट या साड़ी के अलावा आप लहंगे को पहन सकती हैं। इसके लिए आप एक्ट्रेस सारा अली खान के पहनें स्टाइलिश लहंगा लुक्स को अपने बजट के अनुसार बनवा सकती हैं। तो आइये देखते हैं सारा अली खान के लेटेस्ट लुक्स। साथ ही, जानेंगे इन्हें स्टाइलिश लुक देने के आसान टिप्स-
पर्ल वर्क एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहता है। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस खूबसूरत और एलिगेंट लुक देने वाले लहंगे को तैयार किया है। इस तरह के पर्ल लहंगे आप खुद अपनी बॉडी टाइप के अनुसार भी बनवा सकती हैं।
HZ Tip: इस तरह के लहंगा लुक के साथ में आप पर्ल टॉप्स इयररिंग्स को पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर स्टाइलिश लुक के लिए स्टाइल करें ये फ्लोरल लहंगे
आजकल इस तरह के जयपुरी स्टाइल मल्टी-शेड वाले लहंगे चलन में नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर मयूरी गिरोत्रा ने डिजाइन किया है। इस तरह के लुक में आपको लहंगे में घरचोला डिजाइन में भी लहंगे देखने को मिल जाएंगे।
HZ Tip: इस तरह के लुक में आप कोहल आई मेकअप लुक को ट्राई कर सकती हैं।
मिरर वर्क देखने में बेहद खूबसूरत लुक देने में मदद करता है। इस तरह के लाइट पिंक या लाइट पेस्टल कलर्स दिन के समय के पार्टी या फंक्शन के लिए बेस्ट लुक देने में मदद करता है। कोशिश करें कि इस तरह के लुक में आप मेकअप के लिए ग्लॉसी लिप्स चुनें।
यह विडियो भी देखें
HZ Tip: इस तरह के लहंगे के साथ में आप ग्रीन डायमंड ज्वेलरी या अनकट डायमंड को स्टाइल कर सकती हैं।
अगर आपको लहंगे के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Sara Ali Khan/Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।