herzindagi
hansika motwani wedding look in hindi

शादी के लिए चुन रही हैं लाल लहंगा तो हंसिका मोटवानी के ब्राइडल लुक से लें इंस्पिरेशन

अगर आप अपनी शादी के दिन रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो गोल्डन या रेड कलर को चुनें।
Editorial
Updated:- 2022-12-05, 13:02 IST

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। जहां बॉलीवुड में आए दिन एक्ट्रेस शादी कर रही हैं, वहीं साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी भी अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ 4 दिसंबर 2022 के दिन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शादी के दिन की अब तक कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की है, लेकिन उनके फैन पेज पर इनके लुक्स तेजी से वायरल होते नजर आ रहे हैं।

अगर आप भी अपनी शादी के लिए लाल रंग का जोड़ा तलाश रही हैं तो हंसिका मोटवानी के इस ब्राइडल लुक से इंस्पिरेशन लेकर कर सकती हैं अपने वेडिंग लुक को कंप्लीट और दिख सकती हैं स्टाइलिश।

आउटफिट

hansika motwani with husband sohael

हंसिका मोटवानी ने ब्राइडल आउटफिट के लिए सुर्ख लाल रंग का लहंगा चुना है। इसमें गोल्डन जरी का काम किया गया है। वैसे लोकल तो यह एक डिजाइनर लहंगा है, लेकिन इससे मिलता-जुलता लहंगा आप भी लोकल डिजाइनर या टेलर की मदद से बनवा सकती हैं। साथ ही डबल दुपट्टे के साथ लुक को कंप्लीट किया है। (ब्राइडल लहंगे के नए डिजाइंस)

HZ Tip : बता दें कि अगर आप पतली और लंबी दिखना चाहती हैं तो इस तरीके का लहंगा आपके लिए परफेक्ट रहेगा। साथ ही ऐसा लहंगा खासकर फेयर टोन स्किन टाइप पर खिलकर नजर आता है।

इसे भी पढ़ें :  पलक मुच्‍छल के वेडिंग रिसेप्शन लुक से आप भी ले सकती हैं टिप्‍स और कर सकती हैं इसे रीक्रिएट, जानें कैसे

मेकअप

hansika motwani look

मेकअप के लिए हंसिका ने नेचुरल लुक रखा है। वहीं अगर आप चाहे तो लिप्स के लिए बोल्ड कलर के साथ आंखों के लिए ब्राउन ग्लिटर आई मेकअप ट्राई कर सकती हैं। ध्यान रहे कि आप लिपस्टिक का कलर चुनते समय अपने ऑउटफिट और स्किन टोन का खास ख्याल रखें।

HZ Tip : अगर आप कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो बेस मेकअप को ग्लॉसी रखें और लिप्स के लिए लाइट या न्यूड पिंक कलर चुनें। ऐसा करने से आपका लुक नेचुरल नजर आएगा।

हेयर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 👑 👑 👑 HANSU IS MY WORLD 👑 👑 👑 (@hansika.officiaal)

 

हंसिका मोटवानी ने अपने लुक को काफी नेचुरल और फ्रेश रखा था। बता दें कि बालों के लिए हंसिका ने स्लीक सिंपल हेयर बन के साथ चोटी बनाई है। बता दें कि यह हेयर स्टाइल एवरग्रीन है और आजकल मॉडर्न ब्राइड्स इसे काफी पसंद भी कर रही हैं।

HZ Tip : अगर आप चोटी नहीं बनाना चाहती हैं तो केवल फ्रंट से स्लीक लुक के साथ हैवी बन हेयर स्टाइल चुन सकती हैं। साथ ही इसे सजाने के लिए सफेद रंग के गजरे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : सगाई से लेकर शादी के रिसेप्शन तक के लुक्स के लिए ऋचा चड्ढा से लें इंस्पिरेशन

ज्वेलरी

hansika motwani jewellery for wedding

हंसिका मोटवानी ने अन-कट ज्वेलरी को ब्राइडल लुक के लिए चुना है। हंसिका ने केवल हैवी चोकर, इयररिंग्स, मांग टीका वियर किया है। इसके अलावा आप चाहे तो ग्रीन कलर में कुंदन या पालकी ज्वेलरी भी चुन सकती हैं। साथ ही सिंपल चूड़े के साथ गोल्डन कलर की कलीरें चुनी है। (ब्राइडल ज्वेलरी के लेटेस्ट डिजाइंस)

HZ Tip : अगर आपका माथा चौड़ा है तो मांग टीके की जगह आप माथापट्टी को ट्राई करें। साथ ही आप चाहे तो सिंपल चूड़े के साथ डायमंड कंगन स्टाइल कर सकती हैं।  

 

इसी के साथ अगर आपको हंसिका मोटवानी का वेडिंग लुक पसंद आया हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।