Hand Chain Bracelet Designs: हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये चेन ब्रेसलेट डिजाइन, हर लुक के लिए हैं परफेक्ट

ब्रेसलेट के साथ-साथ अब रिंग चेन के डिजाइन का ट्रेंड भी काफी चल रहा है। केवल शादी या पार्टी नहीं बल्कि महिलाएं हर दिन अलग-अलग डिजाइन वाले चेन रिंग ब्रेसलेट डिजाइन डेली वियर में भी कैरी करने लगी हैं। पतली डिजाइन वाले रिंग चेन ब्रेसलेट को हर दिन ऑफिस या कॉलेज लुक के साथ भी पहना जा सकता है। कुछ महिलाएं सिंपल सिल्वर या गोल्डन चेन ब्रेसलेट डिजाइन भी पसंद कर रही हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग तरह के हेंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन के बारे में विस्तार से बताएंगे।
कुंदन वर्क हैंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन
फेस्टिव सीजन हैवी कुंदन वर्क वाले हैंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन पसंद किए जाते हैं। इसे कुंदन स्टोन और ट्रेडिशनल पैटर्न का यूज करके बनाया जाता है। ब्राइडल लुक के लिए भी यह डिजाइन काफी अच्छा है। इसलिए, अगर आप अपनी शादी में ऐसा कुछ पहनना चाह रही हैं, तो कुंदन वर्क वाला डिजाइन चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के दिन ग्रीन कलर की ये खूबसूरत साड़ियां आपके लुक में लगा देंगी चार चांद
image credit- preet/pinterest
पर्ल हैंड चेन ब्रेसलेट
आजकल मोती वाले हैंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन भी काफी चल रहे हैं। यह डिजाइन इंडियन आउटफिट्स के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इसे सूट और लहंगे के साथ-साथ साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। यह सिंपल लुक में भी आपके लुक को हैवी बना देगा। हैंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन हर किसी का ध्यान आपकी ओर खीचेगा।

image credit- Aesthetic Jewels/amazon
फ्लोरल डिजाइन हैंड चेन
आजकल फ्लोरल डिजाइन वाले ज्वेलरी डिजाइन काफी ट्रेंड में है। इसमें चेन के बीच फ्लावर शेप बना होता है या फिर रिंग के डिजाइन पर फ्लोवर लगा रहता है। यह हाथों को सॉफ्ट और फेमिनिन लुक देता है। मेहंदी के साथ इस तरह के डिजाइन वाले चेन काफी सुंदर लगते हैं।
image credit- etsy/pinterest
स्टोन स्टडेड डिजाइन
हेंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन में सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो स्टोन स्टडेड डिजाइन ले सकती हैं। इसमें छोटे डायमंड जैसे स्टोन लगे होते हैं, जो पार्टी और नाइट फंक्शन में खूबसूरत लगते हैं। दुल्हनों के बीच भी यह डिजाइन काफी पॉपुलर है, आप इसमें गोल्ड स्टोन ले सकती हैं।

image credit- VAMA Store/amazon
मल्टी-लेयर हैंड चेन डिजाइन
हाथों में अलग और भी ज्यादा हैवी लुक वाला ब्रेसलेट डिजाइन खोज रही हैं, तो आप मल्टी-लेयर हैंड चेन डिजाइन ले सकती हैं। इसमें आपको एक से ज्यादा पतली चेन मिलेगी और पार्टी वियर के लिए यह सबसे बेस्ट डिजाइन है। आप गोल्ड, सिल्वर या ऑक्सीडाइज में डिजाइन चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Rose Design Diamond Ring: पार्टनर को गिफ्ट में दें गुलाब डिजाइन वाले ये डायमंड रिंग, सुंदर लगेंगे आपके हाथ

2 रिगं हैंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन
डेली वियर के लिए इस तरह का डिजाइन काफी अच्छा लगता है। आप जींस या सूट-साड़ी के साथ भी इसे कैरी कर सकती हैं। आजकल ऑफिस में भी महिलाएं स्टाइलिश लुक के लिए इस तरह का डिजाइन चुनने लगती हैं। इस डिजाइन की खास बात यह है कि यह ब्लेक सिल्वर रिंग चेन डिजाइन है, जो हाथों में शाइन नहीं करता, इसलिए डेली वियर के लुक को क्लासी बनाता है।

image credit- INENIMARTJ/amazon
पार्टी वियर हैंड चेन ब्रेसलेट डिजाइन (Party Wear Hand chain Ring Designs
इस तरह का हैंड चेन डिजाइन पार्टी वियर लुक के साथ खूब जचता है। आप शॉर्ट ड्रेसिस के साथ भी इस तरह के ब्रेसलेट पहन सकती हैं। गोल्डन या सिल्वर टच के इस तरह के ब्रेसलेट डिजाइन हाथों को और भी खूबसूरत बनाते हैं।

image credit- VAMA Store/amazon
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।