Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के दिन ग्रीन कलर की ये खूबसूरत साड़ियां आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

वट सावित्री व्रत के दिन हर सुहागिन महिला खुद को और खूबसूरत दिखने के लिए सजती-संवरती है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं और अपने लुक को अच्छा बनाने के लिए सुंदर सी सुंदर साड़ी पहनती हैं। अगर आप भी इस बार वट सावित्री व्रत पर कुछ अलग और एलिगेंट पहनना चाहती हैं, तो ग्रीन कलर की साड़ी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। हरा रंग सुहाग, खुशहाली और ताजगी का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि व्रत और त्योहारों में महिलाएं इस रंग को पहनना खूब पसंद करती हैं।
आजकल मार्केट में ग्रीन कलर की कई खूबसूरत साड़ी डिजाइंस देखने को मिल रही हैं, जिन्हें पहनकर आप ट्रेडिशनल के साथ-साथ स्टाइलिश लुक भी पा सकती हैं। आइए जानते हैं ग्रीन कलर की कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी साड़ी डिजाइंस के बारे में, जो आपके वट सावित्री व्रत के लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
ग्रीन कलर की ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी डिजाइन
ऑर्गेंजा साड़ी का ट्रेंड काफी नजर आ रहा है। वट सावित्री व्रत के दिन पूजा के दौरान आप अगर लाइटवेट साड़ी पहनना चाहती हैं, तो ऑर्गेंजा फैब्रिक की सिल्क साड़ी ट्राई कर सकती हैं। आजकल ऑर्गेंजा सिल्क में सेल्फ प्रिंट के साथ-साथ लाइट एम्ब्रॉयडरी का काम भी किया जा रहा है। इससे यह डिजाइनर लगती हैं। बाजार में ऑर्गेंजा सिल्क में आपको वेराइटी भी कई मिलेंगी। यह इतनी महंगी भी नहीं आती हैं और इनका रख रखाव भी बहुत आसान होता है। आप आर्गेंजा साड़ी के साथ वेल्वेट या साटन का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आपको पेटीकोट भी साटन का ही कैरी करना होगा।
ग्रीन कलर की शिफॉन सिल्क साड़ी डिजाइन
साड़ी में शिफॉन फैब्रिक हर महिला का फेवरेट होता है। गर्मियों के मौसम के लिए भी यह बेस्ट होता है। ऐसे में ग्रीन कलर की शिफॉन सिल्क साड़ी आप वट सावित्री व्रत के लिए चुन सकती हैं। आजकल इस तरही साड़ी में आपको पतले बॉर्डर मिल जाएंगे, जो साड़ी को बहुत क्लासी लुक देते हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप सिंपल टू- बाई-टू रूबिया फैब्रिक का ब्लाउज बनवाकर पहन सकती हैं। इतना ही नहीं इस तरह की साड़ी के साथ सिंपल गोल्डन ब्लाउज भी बहुत अच्छा लगेगा।
यह भी पढ़ें- Red Saree Looks For Vat Savitri Vrat: पूजा में पाएं परफेक्ट ट्रेडिशनल वाइब्स, पहनें रेड कलर साड़ी डिजाइंस
ग्रीन कलर बनारसी सिल्क साड़ी डिजाइन
बनारसी सिल्क साड़ी भी तीज-त्योहारों पर पहनी जाएं, तो आपका लुक सबसे हटकर नजर आता है। बनारसी सिल्क साड़ी की खास बात यह होती है कि इसे गर्मियों और सर्दियों दोनों में पहना जा सकता है। हरे रंग में आपको एक से बढ़कर एक सिल्क साड़ी मिल जाएंगी। वट सावित्री व्रत की पूजा के लिए आप कोई भी लाइटवेट बनारसी सिल्क साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग ब्लाउज पहन कर अपने लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना सकती हैं। अगर आप बनारसी सिल्क साड़ी के साथ लाइटवेट गोल्ड ज्वेलरी पहन लेंगी तो आपके लुक में चार-चांद लग जाएंगे।
ग्रीन कलर सी-थ्रू साड़ी डिजाइन
यंग ऐज की महिलाएं सी-थ्रू फैब्रिक की साड़ी भी कैरी कर सकती हैं। आजकल इस फैब्रिक की साड़ी बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप इकहेरे बदन की हैं, तो आपके ऊपर इस तरह की साड़ी बहुत अच्छी नजर आएगी। इस तरह की साड़ी में आपको प्रिंट और एम्ब्रॉयडरी दोनों ही मिल जाएंगे। आपको इसमें सीक्वेंस वर्क, थ्रेड वर्क और लेस वर्क मिल जाएगा। जो इस तरह की साड़ी को यूनिक बनाता है। आप इसे कट स्लीव्ज ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Bandhani Saree Designs: वट सावित्री पर नई दुल्हन पहनें बांधनी साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस, दिखेंगी खूबसूरत
अगर आप इस वट सावित्री व्रत पर अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉडर्न टच जोड़ना चाहती हैं, तो ग्रीन कलर की ये खूबसूरत साड़ी डिजाइंस जरूर ट्राई करें। यकीन मानिए, आपकी साड़ी का स्टाइल और आपकी खूबसूरती हर किसी का ध्यान आपकी ओर खींच लेगी। अगर आपको यह जानकार पसंद आई हो, तो इस लेख को शयेर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें, हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।