Hairstyles for round faces : गोल चेहरे वाली महिलाएं चाहती हैं ब्यूटीफुल लुक तो ये हेयर स्टाइल करें ट्राई

गोल चेहरे वाली महिलाएं अक्सर इस बात को लेकर परेशान रहती हैं और किस तरह का हेयर स्टाइल बनाए जो उनके ऊपर सूट करें और वो स्टाइलिश भी नजर आए। इसी के साथ ये महिलाएं इस बात को लेकर भी चिंता में रहती है कि उनके छोटे मुंह पर कैसा हेयर स्टाइल शूट करेगा. वहीं इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने हमें कुछ हेयर स्टाइल के बारे में बताए हैं जो गोल चेहरे वाली महिलाएं ब्यूटीफुल लुक के लिए बनवा सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल में आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।
फिथेर हेयर स्टाइल
अगर आप सूटी या साड़ी पहन रही हैं तो आप इस तरह का हेयर स्टाइल बनवा सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल में जहां अप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: 30 साल की महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 मिनट हेयरस्टाइल आइडियाज
इस तरह बनाएं ये हेयर स्टाइल
- पहले बालों को अच्छी तरह कंघी कर लें।
- बालों को स्टाइलिंग टूल्स की मदद से कर्ल कर लें।
- इसके बाद बालो को पीछे की तरह क्लिप का क्लचेर की मदद से बांध लें।
बन हेयर स्टाइल
यह बन हेयर स्टाइल भी गोल चेहरे वाली महिलाएं घर पर बना सकती हैं। इस तरह का हेयर स्टाइल लहंगे के साथ वियर करने के दौरान आप बनवा सकती हैं। इस बन हेयर स्टाइल में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।
इस तरह बनाएं ये हेयर स्टाइल
- बालों को अच्छी तरह कंघी कर लें।
- स्टाइलिंग टूल्स की मदद से बालों को कर्ल करें।
- इसके बाद बालों का जुड़ा बन लें।
- थोड़े से बाले आगे की तरफ लट की तरह निकाल लें।
इस तरह का बन हेयर स्टाइल भी सूट या साड़ी के साथ बनवाने के लिए बेस्ट रहेगा। इस हेयर स्टाइल में आपको बालों को कर्ल करना है और इसके बाद बालों का जुडा बना लेना है।
इसे भी पढ़ें: Best Hairstyle Ideas : कुर्ती के साथ ट्राई करें ये 3 हेयर स्टाइल और दिखें सबसे अलग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- jio mart,shopsy
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।